{"_id":"69ecceaa50f2f07183090d1e","slug":"cleaner-dies-in-suspicious-circumstances-in-banquet-hall-murder-charge-filed-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112132-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बैंक्वेट हॉल में सफाईकर्मी की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बैंक्वेट हॉल में सफाईकर्मी की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे के तहसील मार्ग पर एक बैंक्वेट हॉल में कार्यरत सफाईकर्मी सचिन कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार देर रात उसका शव हॉल के अंदर फंदे पर लटका मिला। उसे फंदे पर लटके देख वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने उसे फंदे से उतारकर तुरंत सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। वहीं, फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। उधर, परिजनों ने बैंक्वेट हॉल संचालकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। उनका कहना है कि सचिन को लगातार प्रताड़ित किया जाता था और उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।