फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Class eight student chose death over failure, suicide by hanging

दर्दनाक: कक्षा आठ के छात्र ने फेल होने पर चुनी मौत, कमरे में पंखे से लटककर की आत्महत्या

Sat, 27 Apr 2024 01:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 27 Apr 2024 01:06 PM IST
सार

मेरठ में कक्षा आठ में फेल होने पर एक छात्र ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। छात्र का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Class eight student chose death over failure, suicide by hanging
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित के ब्लॉक में  एक छात्र ने कक्षा आठ में फेल होने पर सुसाइड कर लिया, छात्र का शव मकान के एक कमरे में मौजूद पंखे पर बंधे कपड़े से लटका हुआ था।

विज्ञापन


शनिवार देर तक छात्र कमरे से नहीं निकला, जिसके बाद छात्र के परिवार वाले उसे उठाने के लिए कमरे में पहुंचे परिवार वालों ने कमरे का गेट खोल कर देखा तो उनके होश उड़ गए।छात्र पंखे से लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को पंखे से उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। 

विज्ञापन

लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित के ब्लॉक का रहने वाला नादिल(15) पुत्र नोफिल लोहियानगर स्थित सत्यकाम स्कूल में आठवीं क्लास में पढ़ता था, पुलिस के अनुसार नादिल आठवीं क्लास में फेल हो गया था। इसी के चलते वह काफी दिन से गुमसुम रहने लगा था, परिवार वालों के अनुसार नादिल शुक्रवार देर रात खाना खाने के बाद अपने रूम में सोने चला गया। 

शनिवार सुबह 11:30 बजे भी जब नादिल रूम से बाहर नहीं निकला तो उसे उठाने के लिए पिता नोफिल उसके रूम में पहुंचे नादिल के पिता नोफिल ने जैसे ही रूम का गेट खोला तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि बेटा नादिल रूम में मौजूद पंखे पर बंधे कपड़े से लटका हुआ था। जिसके बाद मृतक छात्रा के परिवार वालों में कोहराम मच गया।

आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक छात्रा के शव को पंखे से उतरवाने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था मृतक छात्र
मृतक छात्र नादिल तीन भाई बहन थे और वह सबसे छोटा था परिवार वालों के अनुसार उसका बड़ा भाई 12वीं क्लास का छात्र है और बहन कक्षा 9 में पढ़ती है। हादसे के बाद मृतक छात्र की मां का रो-रो कर बुरा हाल है।

पिता है एडवोकेट
पुलिस के अनुसार मृतक छात्रा के पिता एडवोकेट हैं और मेरठ कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। लोहिया नगर थाना प्रभारी संजय पांडे का कहना है कि परिवार वालों से जानकारी मिली है कि छात्र आठवीं क्लास में फेल हो गया था तभी से वह अपसेट रहने लगा था मामले की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed