फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Clash, stone pelting and firing over theft of cold drink

Meerut News: कोल्ड ड्रिंक की चोरी को लेकर संघर्ष, पथराव और फायरिंग

Mon, 10 Feb 2025 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Clash, stone pelting and firing over theft of cold drink
मेरठ/मुंडाली। रविवार दोपहर कोल्ड ड्रिंक की चोरी को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। आरोप है कि एक पक्ष ने फायरिंग भी की। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। उधर, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

गांव निवासी नफीस के पास कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी है। पांच फरवरी को नफीस के बेटे राशिद की शादी थी। शादी की रस्मों में व्यस्त रहने के चलते कुछ दिन से एजेंसी बंद थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ बच्चे एजेंसी के गोदाम घुस गए और करीब डेढ़ लाख की कोल्ड ड्रिंक चोरी कर ली। कुछ बच्चे अपने घर कोल्ड ड्रिंक लेकर पहुंचे तो मामले की जानकारी हुई। साथ ही उन्होंने अन्य बच्चों के नाम भी बताए। इनमें से कुछ ने कोल्ड ड्रिंक वापस भी लौटा दी।
विज्ञापन

नफीस ने जब इन बच्चों से पूछताछ की तो पड़ोसी बेटे की शादी में हथियार लेकर पहुंच गए, उस समय तो बुजुर्गों मामला संभाल लिया। रविवार दोपहर करीब 12 बजे नफीस के चाचा अताउल्ला जंगल की ओर से घर आ रहे थे। आरोप है कि तभी दूसरे पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। साथ ही पथराव भी हुआ। नफीस पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने फायरिंग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में अताउल्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष के फरमान को भी चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खरखौदा सीएचसी पर भेजा, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ किठौर प्रमोद कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। फायरिंग की बात गलत है। वीडियो से आरोपियों की पहचान की जा रही है।


---

खेत में दबाई और तालाब में फेंकी कोल्ड ड्रिंक
चोरी करने वाले सभी बच्चे 12-13 साल के बताए जा रहे हैं। इन्होंने मिलकर कोल्ड ड्रिंक चोरी की।इसके बाद कई ने कोल्ड ड्रिंक चोरी कर छिपाने के मकसद से खेत में दबा दी, जबकि किसी ने तालाब में फेंक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed