{"_id":"63e3b71a5a5324b5730e4513","slug":"clash-in-chhur-village-firing-in-front-of-police-sardana-news-c-14-1-109166-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गांव छुर में संघर्ष, पुलिस के सामने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गांव छुर में संघर्ष, पुलिस के सामने की फायरिंग
Wed, 08 Feb 2023 08:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:22 PM IST
विज्ञापन
सरधना (मेरठ)। गांव छुर में सोमवार देर रात रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची। इसके बाद भी फायरिंग जारी रही। एक राहगीर को गोली छूती हुई निकल गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने एक फौजी सहित कई के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। फौजी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया कि तरुण तालियान पुत्र नरेंद्र तालियान व अनूप उर्फ टुन्नु पुत्र राजपाल पक्ष में कई साल से रंजिश है। देर रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। संघर्ष के दौरान कई राउंड फायरिंग हुई। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने भी आरोपी फायरिंग करते रहे। एक ग्रामीण सौरव पुत्र अमरपाल के गाल से छूकर गोली निकली। वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के बाद एक पक्ष से तरुण तालियान व अन्य कई लोगों को हिरासत में लिया। दोनों पक्षों के अरुण, तरुण, अनूप सहित कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार सुबह पुलिस ने मेडिकल के बाद तरुण का चालान कर जेल भेज दिया। आरोपी तरुण तालियान जाट रेजिमेंट जम्मू में तैनात है। वह तीन दिन पहले ही छुट्टी पर आया था। संघर्ष के आरोप में पुलिस ने जवान को गिरफ्तार किया गया है।