{"_id":"5ff9e32f8ebc3e31b5383442","slug":"clash-between-two-sides-over-children-dispute-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः बच्चों के बीच हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, दर्जन भर लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः बच्चों के बीच हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, दर्जन भर लोग घायल
Sat, 09 Jan 2021 10:39 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्दौर
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्दौर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल महिला
- फोटो : amar ujala
गांव सल्लाहपुर में बच्चों को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों ने मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन
गांव सल्लाहपुर में शनिवार की देर शाम बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सूचना पर दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें पक्ष कफील, नसरीन, नाजमीन, यासमीन व भूरा व दूसरे पक्ष के शफीक व बूंदू समेत करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों ने मामले की तहरीर दी है। अम्हेड़ा चौकी इंचार्ज चंद्रवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन