{"_id":"688e88964ef75d23f50fa294","slug":"clash-between-two-parties-over-balcony-old-man-dies-six-injured-meerut-news-c-44-1-smrt1055-109196-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"छज्जे को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, बुजुर्ग की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छज्जे को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, बुजुर्ग की मौत, छह घायल
विज्ञापन
रोहटा। क्षेत्र के जटपुरा गांव में शनिवार को निर्माणाधीन मकान के छज्जे को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। मारपीट में छह लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन को मेरठ जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसी दाैरान घायल बुजुर्ग रामबीर की मौत हो गई, जिससे गांव में तनाव का माहौल है।
गांव में रामबीर के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। इनका छज्जे को लेकर सामने रहने वाले फूल कुमार से विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह रामबीर का बेटा रवि, भतीजा पंकज मकान की शटरिंग का सामान लगा रहे थे, तभी फूलकुमार पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। मारपीट में रवि, पंकज और अन्य लोग घायल हो गए। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से गंभीर घायलों को मेरठ रेफर कर दिया गया। मारपीट में बुजुर्ग रामबीर भी घायल हो गया था, जिसकी माैत हो गई।
-दोनों पक्षों ने दी तहरीर, पांच लोगों का चालान
पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पांच लोगों को शांति भंग की धारा में चालान किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।