फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Clash between two groups over bringing in artisans from another sports factory.

Meerut News: संशोधित...दूसरी स्पोर्ट्स फैक्टरी से कारीगर बुलाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट

Mon, 21 Sep 2026 07:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Clash between two groups over bringing in artisans from another sports factory.
एक पक्ष ने परिवार को दौड़ाकर डंडे और कैंची से हमले का लगाया आरोप
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे पीड़ित, दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थपुरम में दूसरी फैक्टरी से कारीगर बुलाने को लेकर रविवार दो पक्षों में विवाद और मारपीट हुई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के रोहित और यश को पहले फैक्टरी के बाहर पीटा। इसके बाद आठ से अधिक आरोपियों ने उसके घर पर जाकर हमला किया और दौड़ाकर कैंची व डंडों से हमला किया। इसमें आठवीं की छात्रा, उसकी मां और दो भाई घायल हो गए। सोमवार को पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करने और मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की। पुलिस का कहना है कि इस मामले में दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है।
सिद्धार्थपुरम (नई बस्ती) निवासी यश ने बताया कि वह और उसका भाई रोहित एक स्पोर्ट्स का सामान बनाने वाली फैक्टरी में काम करता है। एक दूसरी फैक्टरी के कारीगर ने उससे काम के लिए कहा था। इसके चलते वह उस कारीगर को अपनी फैक्टरी में काम पर ले आया। आरोप है कि दूसरे फैक्टरी के कारीगर उससे रंजिश मानने लगे। इसी विवाद में आरोपी सोमवार को दोपहर लगभग दो बजे आरोपियों ने पहले रोहित को नई बस्ती में ही उसकी फैक्टरी के बाहर और यश को मोहकमपुर में पीटा। इसके बाद पीड़ित अपने घर भागकर चले गए।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद आरोपी उनके घर पहुंचे और उन पर हमला किया। उन्हें बचाने उनकी मां सरला, आठवीं की छात्रा बहन सृष्टि पहुंची तो आरोपियों ने उन्हें भी दौड़ाकर पीटा। इस मामले की शिकायत उन्होंने रविवार को भी की लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। सोमवार शाम एक बार फिर पीड़ित परिवार थाने पहुंचा। इसके बाद उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में सरला ने आठ नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को रविवार को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया था लेकिन इस पक्ष ने अस्पताल में भी हंगामा किया था। इसके चलते रविवार को इनका मेडिकल परीक्षण नहीं किया गया।

सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश का कहना है कि इस मामले में थाना पुलिस को जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed