{"_id":"6a299bb29d73a67bdb0f62bb","slug":"clash-between-two-groups-in-kurali-one-injured-meerut-news-c-73-1-smrt1027-107485-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कुराली में दो पक्षों में संघर्ष, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कुराली में दो पक्षों में संघर्ष, एक घायल
विज्ञापन
जानी खुर्द। थाना क्षेत्र के गांव कुराली में मंगलवार रात ग्राम प्रधान और दूसरे पक्ष के बीच किसी बात पर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
मंगलवार की दोपहर कुराली गांव के ग्राम प्रधान रामकुमार का गांव निवासी संजय के साथ किसी बात पर विवाद हो गया था। उस समय मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था। रात होते-होते दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव और लाठी-डंडे चलने लगे। ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस की गाड़ियों के सायरन सुनकर और भारी फोर्स को आते देख पथराव व मारपीट कर रहे लोग मौके से भाग खड़े हुए। मारपीट में संजय के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं हैं, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। पुलिस ने घायल संजय को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।