{"_id":"5b7d9be442c7924651654605","slug":"clash-between-two-community-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौरः पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई झड़प, पुलिस ने इलाके को छावनी में बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौरः पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई झड़प, पुलिस ने इलाके को छावनी में बदला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी रंजिश में युवकों के एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धावा बोल दिया। एक युवक को बार मे जमकर पीटा। एक युवक के घर पर धावा बोलने के दौरान दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ी पर भी पत्थर बरसाए। पुलिस ने मौके से कई युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मुस्लिम पक्ष के मोहल्ला काजी पाड़ा व बुल्ला के चौराहे के युवकों में काफी समय से विवाद चल रहा है। ईद पर दोनों पक्षों के युवक घर आये हुए थे। बुल्ला के चौराहे के युवक काजी पाड़ा के युवकों से बदला लेने के लिए बाइकों पर हाथों में तमंचे लेकर निकल गए। वे सिविल लाइन में एक बार मे पहुंचे तो वहां पर सभासद पुत्र काजी पाड़ा निवासी अफजाल उन्हें मिल गया। उसे युवको ने जमकर पीटा। बाद में वे नई बस्ती निवासी चमन त्यागी के घर पहुंचे।
विज्ञापन
चमन त्यागी का बेटा काजी पाड़ा के युवकों का दोस्त है। बुल्ला के चौराहे के युवकों ने चमन त्यागी के घर पर पथराव कर दिया। दूसरे पक्ष से भी मुस्लिम समाज के युवकों ने पथराव कर दिया। पथराव से मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर आबकारी चौकी के पुलिसकर्मी गाड़ी से मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने गाड़ी घेरकर उस पर भी पत्थर बरसाए। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार गाड़ी के शीशे टूट गए।
विज्ञापन
युवकों ने बीच बचाव कराने आए स्वयंवर बैंक्वेट हॉल के मालिक व हिंदी युवा वाहिनी के नेता विनीत उर्फ लालू से भी मारपीट की। इस बीच कोतवाली से भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने इलाके को छावनी में बदल दिया। पुलिस को देखकर आरोपियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से एक दर्जन से ज्यादा आरोपियों को हिरासत के लिए है। पुलिस मौके से फरार हुए आरोपियों की तलाश में भी जुट गई है।