Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Clash between employees at under-construction sports university, three injured

Meerut News: निर्माणाधीन खेल विश्वविद्यालय में कर्मचारियों में संघर्ष, तीन घायल

Sun, 21 Dec 2025 08:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 21 Dec 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
Clash between employees at under-construction sports university, three injured
तनाव को देखते हुए पुलिसबल तैनात, भगदड़ में कई अन्य भी हुए चोटिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। रविवार को सलावा गांव स्थित निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के बीच विवाद के बाद मारपीट और संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लोहे की रॉड भी चली। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि भगदड़ में कई चोटिल हुए। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने से तनाव को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
सलावा स्थित निर्माणाधीन विश्वविद्यालय में संघर्ष की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। घायलों को उपचार के लिए सरधना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कपसाड़ गांव निवासी मोंटी और सुंदर और सलावा गांव निवासी जुल्फिकार निर्माणाधीन खेल विश्वविद्यालय में काम करते हैं। रविवार को काम के दौरान किसी बात को लेकर जुल्फिकार और मोंटी पक्ष के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लोहे की रॉड से हमला किया गया। इसमें मोंटी, सुंदर और जुल्फिकार गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के बाद भगदड़ मचने से कई अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं। इस संबंध में सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed