भाजपा नेता व इंस्पेक्टर में तीखी झड़प, वीडियो वायरल, अपहृत युवती के परिवार से गए थे मिलने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के कंकरखेड़ा से अपहृत युवती का मामला संसद में गूंजने के बाद भाजपा नेता विनीत शारदा कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को कंकरखेड़ा में युवती के घर पहुंचे थे।
यहां भाजपा नेता ने इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा को पीड़ित परिवार के सामने फटकार लगाते हुए कहा कि वैसे आपने कुछ नहीं किया, फिर भी बताओ तुमने किया क्या। इस पर इंस्पेक्टर बोले, आप मुझे इस तरह से नहीं धमका सकते। तीखी झड़प के बाद इंस्पेक्टर मौके से लौट आए। इसकी वीडियो वायरल हो रही है।
भाजपा व्यापारी नेता विनीत शारदा ने पीड़ित परिवार से प्रकरण की पूरी जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि उनकी बेटी को जल्द उनके सुपुर्द किया जाएगा। मामले की शिकायत गृह मंत्रालय से करने की बात भी कही।
परिजनों ने उन्हें बताया कि पुलिस कहती है कि उन्होंने दुबई में उनकी बेटी की लोकेशन तलाश ली है। इसके बावजूद पुलिस उसे भारत नहीं ला पा रही है। दुबई स्थित भारत दूतावास के अधिकारी लगातार उनसे संपर्क कर रहे हैं और बेटी की सलामत भेजने के लिए आश्वस्त कर रहे हैं।
भाजपा की है सरकार
भाजपा नेता के पहुंचने की जानकारी पर कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर बीपी राणा भी पहुंचे। जहां भाजपा नेता ने इंस्पेक्टर से पूछा कि युवती के अपहरण को 15 दिन हो गए हैं। यह लव जिहाद का मामला है। पुलिस ने इसमें क्या कार्रवाई की है। अब तक उसे बरामद क्यों नहीं किया।
इंस्पेक्टर को फटकारते हुए कहा कि सपा-बसपा की सरकार नहीं, भाजपा की सरकार है। इसमें ऐसे काम नहीं चलेगा। युवती को जल्द बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कीजिए और आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करो।
अपनी मर्जी से गई युवती: इंस्पेक्टर
भाजपा नेता के हड़काने पर इंस्पेक्टर बोले, युवती अपनी मर्जी से और अकेली गई है। उसकी गुमशुदगी पहले से दर्ज है। आप मुझे ऐसे धमका नहीं सकते। यह सुनने के बाद भी विनीत शारदा ने इंस्पेक्टर को खरी-खरी सुनाई। इस पर इंस्पेक्टर उठकर चल दिए और कहा कि वह भाजपा नेता की शिकायत एसएसपी से करेंगे।
बेटी को कार में ले गए
युवती के पिता ने बताया कि उसकी बेटी का अपहरण हुआ है। घर से अकेले जाने की बात गलत है। उसे कार से दिल्ली ले जाया गया। वह जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में जिस रास्ते पर कैद हुई है। वह मेन रास्ता नहीं है। न ही उस पर वाहन चलते हैं। उस रास्ते से सिर्फ निजी वाहन से जाया जा सकता है।