फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Claims of catching Baddo aerial .. even after 15 months the police streak

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की तरह इस कुख्यात पर भी ढाई लाख का इनाम, 15 माह में नहीं पकड़ पाई पुलिस, तलाश जारी

Mon, 06 Jul 2020 01:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Claims of catching Baddo aerial .. even after 15 months the police streak
बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में ढाई लाख के इनामी कुख्यात बदन सिंह बद्दो का पुलिस करीब 15 माह बाद भी सुराग नहीं लगा पाई है। गिरफ्तारी के दावे करने वाली मेरठ जोन की पुलिस से लेकर एसटीएफ अभी तक लकीर ही पीट रही है। कानपुर प्रकरण के बाद अब फिर से बद्दो को तलाश करने के दावे किए गए हैं।

विज्ञापन


कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद शासन ने पूरे प्रदेश में ऐसे कुख्यातों की सूची बनाने के निर्देश दिए, जो पुलिस के लिए लंबे समय से चुनौती बने हैं। मेरठ जोन में कुख्यात बदन सिंह बद्दो का नाम इनमें सबसे ऊपर है। टीपीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरीपुरा निवासी बदन सिंह बद्दो को 28 मार्च 2019 को पूर्वांचल की जेल से गाजियाबाद कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। वह पेशी के बाद पुलिसकर्मियों से साठगांठ कर वापस जेल जाने के बजाय मेरठ में ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित मुकुट महल होटल में पार्टी करने पहुंचा था। वहां पुलिसकर्मियों को शराब पिलाने के बाद चकमा देकर फरार हो गया था। इस मामले में छह पुलिसकर्मी समेत 18 लोग जेल जा चुके हैं। हालांकि इनमें से अधिकांश को जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शादी के आठ दिन बाद मायके में आई नवविवाहिता की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी हुआ था लुक आउट नोटिस
मेरठ से फरारी के बाद बद्दो के विदेश भागने की संभावनाओं के चलते बद्दो के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हुआ था। पुलिस कभी बद्दो की लोकेशन पंजाब, कभी मुंबई तो कभी दक्षिण भारत में बताती रही। जबकि पुलिस के सूत्र यह भी मानते रहे कि बद्दो विदेश भाग चुका है। इस बीच बद्दो के सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए, जिसमें उसने अपने विरोधियों से बदला लेने की बात कही थी। लेकिन पुलिस उन वीडियो के आधार पर भी उसका सुराग नहीं लगा पाई। फरारी के बाद एक साल बाद नोटिस को अवधि खत्म होने पर इसे 28 मार्च 2020 को फिर से लुक आउट नोटिस की अवधि को आगे बढ़ाया गया।

बढ़ता गया इनाम, सिमटते गए दावे
मेरठ जोन की पुलिस से लेकर सर्विलांस सिस्टम जब बद्दो का कोई पता नहीं लगा पाया तो एसटीएफ को उसे पकड़ने का टास्क दिया गया। बद्दो की गिरफ्तारी पर इनाम बढ़ते-बढ़ते ढाई लाख रुपये हो गया। लेकिन उसे पकड़ने के दावे सिमटते चले गए। अब कानपुर की घटना के बाद शासन एक्शन मोड में आया तो जोन, रेंज और जिला स्तर पर पुलिस अधिकारियों ने कुख्यातों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। लेकिन सवाल यह है कि पुलिस बदन सिंह बद्दो की गिरफ्तारी कैसे करेगी। इसी साल बद्दो ने फेसबुक पर फर्जी तरीके से लोकेशन डालकर पुलिस को गुमराह किया था। पुलिस अभी तक यह तक नहीं पता लगा पाई कि बद्दो देश में है या विदेश में। इस संबंध में एसपी क्राइम रामअर्ज का कहना है कि कुख्यात बद्दो की तलाश में टीमें लगी हुईं हैं। अन्य अपराधियों की भी तलाश तेज कर दी गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed