फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CKW Meerut won the match by 7 wickets

Meerut News: सीकेडब्लू मेरठ ने 7 विकेट से जीता मैच

Tue, 26 May 2026 07:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 26 May 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
CKW Meerut won the match by 7 wickets
हनी क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ी
गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेेडमी में खेला गया मुकाबला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड पर भटीपुरा स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में हनी क्रिकेट एकेडमी और सीकेडब्लू एकेडमी मेरठ के बीच मैच खेला गया। इसमें सीकेडब्लू मेरठ की टीम ने 7 विकेट से शानदार जीत प्राप्त की।


हनी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 30 ओवर में 123 रन बना सकी। अमन अहलावत ने 26, कार्तिक त्यागी ने 17 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में खुशी पाल ने दो, दीक्षा ने दो, आराध्या ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीकेडब्लू एकेडमी मेरठ की टीम ने 17.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए और 7 विकेट से शानदार जीत प्राप्त की। इसमें कप्तान रिया ने 32, भूमिका ने 19, अन्वी ने 31 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में वंश, सावरकर, उज्जवल ने एक-एक विकेट लिया। अन्वी यादव को शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कोच दीपक सिद्ध ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed