फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CK Nayudu Trophy: Karnataka beats UP by 75 runs, batsman Sameer Rizvi also fails, this Karnataka player shines

सीके नायडू ट्रॉफी: कनार्टक ने यूपी को 75 रन से हराया, बैटर समीर रिजवी भी फेल, छा गया कनार्टक का ये खिलाड़ी

Wed, 29 Oct 2025 05:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 29 Oct 2025 05:52 PM IST
सार

Meerut News: कनार्टक ने उत्तर प्रदेश को दूसरी पारी में 193 रन पर समेट दिया। लंच से पहले ही मैच खत्म हो गया। इस जीत से कर्नाटक को कुल 12 अंक मिले। कर्नाटक के हार्दिक राज ने मैच में 6 विकेट लिए और 87 रन बनाए।

विज्ञापन
CK Nayudu Trophy: Karnataka beats UP by 75 runs, batsman Sameer Rizvi also fails, this Karnataka player shines
विजेता कर्नाटक की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विक्टोरिया पार्क क्रिकेट मैदान में चल रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच में कर्नाटक ने उत्तर प्रदेश की टीम को 75 रन से हराकर 12 अंक प्राप्त कर लिए। मैच के चौथे दिन यूपी को जीत के लिए 177 रन बनाने थे, लेकिन यूपी के बल्लेबाज कर्नाटक के स्पिनरों के जाल में फंसते चले गए और टीम के सात बल्लेबाज 101 रनों के अंदर आउट हो गए। यूपी की टीम 269 रन का पीछा करते हुए 193 रन पर ऑल आउट हो गई। कर्नाटक के स्पिनरों ने दूसरी पारी में 8 विकेट लिए।
विज्ञापन

 

उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के बीच चार दिन का मैच बेहद रोमांचक रहा। मैच के पहले दिन कर्नाटक की टीम ने पहले बल्लेबाजी चुनी और 235 रन पर ऑल आउट हो गई। यूपी की टीम भी पहली पारी में मात्र 215 रन ही बना सकी और कर्नाटक को 20 रन की बढ़त मिली। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक की टीम ने दूसरी पारी में 248 रन बनाए। टीम ने यूपी को जीत के लिए 269 रन का लक्ष्य दिया। तीसरे दिन यूपी ने दिन का खेल खत्म होने तक 92 रन बनाकर तीन विकेट गंवा दिए थे। अब चौथे दिन यूपी को जीत के लिए 177 रन बनाने थे, लेकिन टीम का कोई बल्लेबाज क्रीज पर नहीं जम सका। 
 
विज्ञापन

चौथे और अखिरी दिन यूपी का चौथा विकेट शुभम मिश्रा के रूप में 126 रन के कुल स्कोर पर गिरा। वह मात्र दस रन पर शशि की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए समीर रिजवी भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और उन्होंने 18 गेंद खेलकर मात्र 13 रन बनाए। ध्रुव की गेंद पर एक छक्का लगाने के बाद लगातार दूसरी गेंद पर उन्होंने छक्का लगाने का प्रयास किया, लेकिन वह समित द्रविड़ के हाथों मिडऑन पर कैच आउट हो गए। 

ये भी देखें...
गन्ना मूल्य बढ़ोतरी: BKU प्रवक्ता राकेश टिकैत बोले-लागत के हिसाब से भाव बढ़ाए सरकार, पढ़ें-क्या बोले जयंत?    
 

इसके बाद पारी संभाले हुए आदर्श सिंह भी 62 रन के निजी और टीम के कुल 146 रन के स्कोर पर ध्रुव की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। 165 रन के कुल स्कोर पर अक्षय दूबे भी 12 रन बनाकर हार्दिक राज की गेंद पर कप्तान अनीश्वर के हाथों कैच आउट हो गए। 
 

इसके बाद कोई बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका और टीम का आठवां विकेट कार्तिक यादव के रूप में 166 के स्कोर पर गिरा। कार्तिक को शशि ने पगबाधा आउट किया। इसके बाद 182 के कुल स्कोर पर विजय कुमार मात्र 2 रन बनाकर हार्दिक की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। 
 

टीम का दसवां विकेट मोहम्मद अमान के रूप में गिरा। वह 193 रन के कुल स्कोर पर 22 रन बनाकर हार्दिक राज की गेंद पर ही समित द्रविड़ के हाथों कैच आउट हुए। यूपी की टीम 69 ओवर में 193 रन पर ऑल आउट हो गई और कर्नाटक ने 75 रन से मैच जीत लिया। कर्नाटक के हार्दिक राज ने 6 विकेट लिए और 87 रन बनाए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed