फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CJP's agitation: Opposition leaders placed under house arrest in Meerut, Muzaffarnagar, Baghpat, Shamli

सीजेपी का आंदोलन: मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली और सहारनपुर में विपक्ष के नेता नजरबंद; कई ट्रेनें प्रभावित

Fri, 09 Oct 2026 11:47 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 09 Oct 2026 11:47 PM IST
सार

Meerut News: दिल्ली में जंतर मंतर पर शनिवार को सीजेपी का आंदोलन प्रस्तावित है। इसको देखते हुए नेताओं को नजरबंद किया गया। वहीं मेरठ से दिल्ली तक चलने वाली रैपिड रेल समेत अन्य ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। 

विज्ञापन
CJP's agitation: Opposition leaders placed under house arrest in Meerut, Muzaffarnagar, Baghpat, Shamli
सहारनपुर में दिल्ली जाने से रोके गए सपा नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को देखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को पुलिस अलर्ट रही। कांग्रेस, सपा और अन्य संगठनों के नेताओं व कार्यकर्ताओं को दिल्ली जाने से रोकने के लिए उनके आवासों पर पुलिस तैनात कर दी गई। कई नेताओं ने इसे नजरबंदी बताते हुए लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों का हनन बताया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर कई ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

 
Trending Videos

CJP's agitation: Opposition leaders placed under house arrest in Meerut, Muzaffarnagar, Baghpat, Shamli
मेरठ के सरधना में नजरबंद पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विभिन्न जिलों में कार्रवाई
मेरठ:
खरखौदा में दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हरिओम त्यागी के मकान पर नजरबंद किया गया। इनमें हरिओम त्यागी, नवीन गुर्जर, सुरेंद्र शर्मा, सोनू शर्मा, एसके शाहरुख और भूरे मुंडाली शामिल हैं। सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया। सरधना में सपा नेता एवं पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी के आवास पर भी रात से पुलिस निगरानी कर रही थी। सपा नगर अध्यक्ष सलीम अंसारी, हाजी तैय्यब, शाहवेज अंसारी, शहीद मलिक और शहीद अंसारी समेत कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

CJP's agitation: Opposition leaders placed under house arrest in Meerut, Muzaffarnagar, Baghpat, Shamli
बड़ौत में नजरबंद कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बागपत: बागपत और बड़ौत में कांग्रेस नेता अभी शर्मा और जिला प्रवक्ता अनंत कुमार भारद्वाज को उनके आवास पर नजरबंद किया गया। खेकड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ता रूबी कश्यप और भीम आर्मी के राजकुमार गौतम को रोका गया। छपरौली में चौबीसी खाप के चौधरी सुभाष चौधरी, महक सिंह और वजीद खान को नजरबंद किया गया। डौला में कादिर प्रधान, बरनावा में नवाब और हनीफ, सिरसली में प्रवीण और नवीन तथा बिनौली में कुलदीप को भी घरों पर रोका गया। रमाला क्षेत्र में पवन कश्यप, शकील, चमन सिंह, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, मास्टर राजेंद्र और सीमा यादव को नजरबंद किया गया। एएसपी प्रवीण चौहान के अनुसार निवाड़ा और डूंडाहेड़ा में बैरियर लगाकर चेकिंग की गई।
 
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: पुलिस ने कांग्रेस, सपा और किसान संगठनों के नेताओं पर नजर रखी। भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे महावीर चौक स्थित जिला कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की जाएगी। इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

सहारनपुर: सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता नजरबंद रहे। सपा नेता इसरार चौधरी लगातार तीसरे दिन घर से बाहर नहीं निकल सके। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राहुल भारती को अमरोहा के कार्यक्रम में जाने से रोककर घर पर नजरबंद किया गया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी और प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी भी नजरबंद रहे। नेताओं ने कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताया।

दिल्ली आंदोलन के कारण रद्द रहेंगी 11 प्रमुख रेलगाड़ियां
दिल्ली में शनिवार को विपक्षी दलों और सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे ने 11 ट्रेनों को रद करने की जानकारी दी है। यात्रियों के लिए प्रमुख सहारनपुर-दिल्ली डीएमयू और जन शताब्दी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें भी शामिल हैं। सहारनपुर से होकर दिल्ली जाने वाली वंदेभारत, शताब्दी, सुपर, इंटरसिटी, छत्तीसगढ़, गोल्डन टेंपल, शालीमार सहित 20 से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता है। शनिवार को सहारनपुर से बनकर चलने वाली 64022 सहारनपुर-दिल्ली वाया शामली, 54474 सहारनपुर-दिल्ली वाया देवबंद, 64558 सहारनपुर-दिल्ली वाया देवबंद और 64560 सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर वाया देवबंद का संचालन नहीं होगा। इसी तरह 64026 सहारनपुर-दिल्ली वाया शामली, 74024 सहारनपुर-दिल्ली वाया शामली, 64028 सहारनपुर-दिल्ली वाया शामली, उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस भी निरस्त रहेंगी। ट्रेन नंबर 12056 देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस को भी निरस्त किया गया है। अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
 

शामली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन को देखते हुए शुक्रवार को दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर तीन पैसेंजर ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को परेशानी हुई। शनिवार के लिए रेलवे ने 11 ट्रेनों के निरस्तीकरण की जानकारी दी। इनमें सहारनपुर-दिल्ली की कई पैसेंजर ट्रेनें और देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस शामिल हैं। अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ट्रेनों को निरस्त किए जाने की जानकारी दी।
 

रेलवे ने किया परिवर्तन, यात्री परेशान
दिल्ली में जंतर-मंतर पर आंदोलन के चलते 10 अक्तूबर को रेलवे ने रेल यातायात में परिवर्तन किया है। इस दौरान रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मेरठ के यात्रियों को देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन नहीं मिलेगी, वहीं मेरठ छावनी पैसेंजर ट्रेन भी रद्द रहेगी। शुक्रवार को भी छावनी पैसेंजर दिल्ली से मेरठ नहीं आई। वहीं ऋषिकेश से चलकर पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन मेरठ से सीधे दिल्ली जाने की बजाय हापुड़ के रास्ते खुर्जा होते हुए जाएगी। यह जानकारी मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक सुनील जैन ने दी है।


 

मेरठ छावनी पैसेंजर ट्रेन रही रद्द
नई दिल्ली से मेरठ आने वाली छावनी पैसेंजर ट्रेन संख्या 54411 शुक्रवार को नई दिल्ली स्टेशन पर ही रद्द कर दी गई। यह ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन से शाम 6 बजे मेरठ छावनी रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होती है। जिसका मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का निर्धारित समय शाम 8:23 बजे है। वह अलग बात है कि यह ट्रेन पिछले कई साल से दो से पांच घंटे लेट चल रही है। शुक्रवार को ट्रेन रद्द रहने के कारण दिल्ली से मेरठ आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
उधर दिल्ली से चलकर जम्मू जाने वाली शालीमार मलानी एक्सप्रेस ट्रेन 14661 दिल्ली से ही देरी से रवाना हुई। जो मेरठ सिटी स्टेशन पर पहुंचते-पहुंचते लगभग एक घंटा लेट हो गई। कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18477 मेरठ सिटी स्टेशन पर अपने निर्धारित समय शाम 2:52 बजे की बजाय छह घंटा देरी से रात्रि 9:03 बजे पहुंची।
 

सरायकालेखां और न्यू अशोकनगर नहीं जाएगी नमो भारत ट्रेन
दिल्ली में जंतर मंतर पर आंदोलन का असर मेरठ से दिल्ली सरायकालेखां तक चलने वाली नमो भारत ट्रेन पर पड़ा है। एनसीआरटीसी ने नमो भारत ट्रेन का संचालन शुक्रवार रात नौ बजे से शनिवार 10 अक्तूबर की रात 10 बजे तक के लिए सरायकाले खां और न्यू अशोक नगर स्टेशन के लिए बंद कर दिया है।
एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि यह निर्णय आंदोलन के चलते लिया गया है। मेरठ से दिल्ली जाने वाले यात्री नमो भारत ट्रेन केवल आनंद विहार तक जा सकेंगी। मेरठ मोदीपुरम से बेगमपुल, शताब्दीनगर, मेरठ साउथ, मोदीनगर, मुरादनगर, दुहाई, गुलधर, गाजियाबाद, साहिबाबाद और आनंद विहार स्टेशनों पर ही नमो भारत ट्रेन रुकेगी। 11 अक्तूबर सुबह से नमो भारत ट्रेन सामान्य हो जाएगी। यानी मेरठ से सरायकालेखां तक ट्रेन चलेगी।

ये भी देखें...
तालिब हत्याकांड: जेल गई पत्नी इलमा, गला दबाने वाला प्रेमी और उसका दोस्त फरार; पोस्टमार्टम में ये आया सामने
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed