फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   City will get 70 seater airport in six months

Meerut News: हवाई उड़ान का सपना जल्द होगा पूरा, शहर को छह माह में मिलेगा 70 सीटर एयरपोर्ट

Sun, 04 Dec 2022 09:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 04 Dec 2022 09:00 AM IST
सार

राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उद्यमियों से वादा किया कि छह माह में 70 सीटर हवाई अड्डा आरंभ हो जाएगा। इस संबंध में वह गृह मंत्री अमित शाह से मिले और उन्हें पूरी फाइल देकर उद्यमियों की समस्त समस्या के विषय में अवगत कराया है।
 

विज्ञापन
City will get 70 seater airport in six months
Airport - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईआईए भवन में औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उद्यमियों से वादा किया कि छह माह में 70 सीटर हवाई अड्डा आरंभ हो जाएगा। संबंधित विभाग के मंत्रियों से बातचीत हो गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अधिकारी सही रिपोर्ट नहीं भेजते हैं, जिसके कारण अनुमति मिलने में समस्या होती है। बागपत रोड जैन नगर-रेलवे रोड लिंक रोड के लाभ और कश्मीरी विलो की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


आईईए के अध्यक्ष सुमनेश अग्रवाल ने राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी और विधायक अमित अग्रवाल को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों अतिथियों ने आईआईए के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि अभी तक अधिकारी हवाई अड्डे में 270 सीटर प्लेन की लैंडिंग और टेकऑफ की मांग कर रहे थे, जो संभव नहीं है। उन्होंने 70 सीटर प्लेन की मांग ही नहीं रखी। इस मांग को मजबूती से उठाया गया है। उन्होंने वादा किया कि छह माह में यह मांग पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 20 वर्षों से बागपत रोड-रेलवे रोड लिंक मार्ग भी सही मांग न होने के कारण रुका था। वह इस संबंध में रक्षामंत्री के साथ बैठे और हाथों हाथ आदेश पास कराया। उन्होंने बताया कि कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद 137 धाराएं हट गई, पर 166 धाराएं अभी भी लागू हैं। ऐसे में कश्मीरी विलो (क्रिकेट बैट बनाने की लकड़ी) लाने में समस्या आ रही है। इस संबंध में वह गृह मंत्री अमित शाह से मिले और उन्हें पूरी फाइल देकर उद्यमियों की समस्त समस्या के विषय में अवगत कराया है।

विधायक अमित अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली रोड पर नाला निर्माण के लिए स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पैसा रिलीज कराया जाएगा। इस संबंध रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। उद्यमियों के लिए नए औद्योगिक क्षेत्र का विकास हापुड़ रोड और दिल्ली रोड के बीच किया जा रहा है। इस संबंध में कार्य किया जा रहा है।

आईआईए अध्यक्ष सुमनेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने डीजल जेनरेटर सैट के प्रयोग पर रोक लगाई है। एनसीआर में समस्त उद्योगों को पीएनजी अथवा बायोमॉस ईंधन पर स्थानांतरित करना अनिवार्य है। ऐसा करने से लाखों इकाइयां बंद हो जाएंगी और करोड़ों श्रमिक बेरोजगार हो जाएंगे। उद्यमियों को छूट दी जानी चाहिए।

साथ ही उद्यमियों के लिए अलग ग्रह कर नियमावली बनाई जाए। औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्र जलमग्न हो जाते हैं। इसके लिए नाले का निर्माण कराया जाए। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में विभोर अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, पंकज गुप्ता, संजीव मित्तल, ग्रीस मोहन गुप्ता, राजेंद्र कुमार जैन, अभिमन्यु खन्ना, निपुन जैन, मनोज शर्मा, गौरव जैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed