फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   City unites against tobacco

तंबाकू के खिलाफ शहर हुआ एकजुट

Sat, 31 May 2025 08:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 08:40 PM IST
विज्ञापन
City unites against tobacco
- शहर में सरकारी विभागों के साथ सामाजिक संगठनों ने किए कार्यक्रम
विज्ञापन

- दिव्य ज्योति ने किया नशामुक्त समाज की स्थापना का प्रयास
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए सरकारी विभागों के साथ सामाजिक संगठनों ने भी जागरूकता कार्यक्रम किए। दिल्ली रोड शिव शक्ति नगर में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के द्वारा कार्यक्रम किया गया। संस्थान ने लोगों को नशे के कारण होने वाले नुकसान के विषय में बताया। इस दौरान नाटक मंचन किया गया।
कार्यक्रम में शपथ ली गई कि कोई भी नशा नहीं करेगा। इस दौरान मेरठ शाखा संयोजिका आर्या भारती ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं, पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब के द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। आयुष और पियूष ने तंबाकू के नुकसान के विषय में बताया। समिति ने शहर में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम किए।
विज्ञापन


कोविड 19 के विषय में किया जागरूक
मेरठ। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में कोविड की रोकथाम, निदान और उपचार के विषय में बताया। मुख्य वक्ता डॉ. सिद्धार्थ तालियान और डॉ. आकाश वर्मा ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोविड के मुख्य लक्षण बुखार, सुखी खांसी और गले में खराश है। सांस लेने में भी तकलीफ होती है। थकान, सिर दर्द और शरीर में दर्द होता है। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. आभा गुप्ता, डॉ. संतोष मित्तल, डॉ. प्रीति आदि रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकमाता अहिल्याबाई की 300 जयंती मनाई
मेरठ। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान मैराथन हुई। इसका शीर्षक रन फॉर वूमन एंपावरमेंट रहा। प्रचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. एस बालामणि ने अहित्याबाई के जीवन के विषय में बताया। इस दौरान डॉ. ज्ञानेश्वर टोंक, डॉ. ललित चौधरी, डॉ. नेहा सिंह आदि रहीं। ब्यूरो
--
ट्रांसपोर्टरों ने लगाई छबील
मेरठ। ट्रांसपोर्ट नगर में उत्तर प्रदेश मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन ने शहीदों के सरताज गुरु अर्जुन देव को स्मरण किया। इस दौरान शरबत वितरित किया गया। इस दौरान पिंकी चिन्योटी, अंगद चावला, राकेश विज, दीपांशु चिन्योटी, राजा शर्मा, समीर कोहली आदि मौजूद रहे। ब्यूरो


न हिंदू न मुसलमान, मरता है तो बस इंसान
मेरठ। शास्त्रीनगर में साहित्यलोक का कार्यक्रम हुआ। कवयित्री रीना मित्तल ने कहा कि न हिंदू मरता, न मुसलमान मरता है, जब भी मरता है, इंसान मरता है। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध गर्ग ने की। मुख्य वक्ता सत्यपाल सत्यम रहे। दीप प्रज्ज्वलन नीलम मिश्रा, मंगल सिंह मंगल, बृजलाल गुप्ता ने किया। डाॅ. नीलम मिश्रा ने कहा नारी तुम सम्मान हो, नारी तुम अभियान हो। इस दौरान सुमनेश सुमन, शेखर मयूर, दीवान गिरी गोस्वामी, चरण सिंह स्वामी, रेखा गिरीश आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed