{"_id":"5e503a478ebc3ef40a423f3f","slug":"city-s-electricity-derailed-in-rain-meerut-news-mrt470183233","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में पटरी से उतरी शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में पटरी से उतरी शहर की बिजली
विज्ञापन
बारिश में पटरी से उतरी शहर की बिजली
मेरठ। बृहस्पतिवार रात से शुरू हुई बारिश ने शहर की बिजली व्यवस्था बेपटरी कर दी। रात को जहां कई क्षेत्रों की बिजली गुल रही वहीं शुक्रवार को भी आधा दर्जन बिजलीघर क्षेत्रों में फाल्ट होने से लोगों को बिजली कट का सामना करना पड़ा। फाल्ट ढूंढने में लाइन स्टाफ को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
बृहस्पतिवार रात को बारिश के चलते पल्लवपुरम फेस वन और फेस टू की 33 केवी लाइन में फाल्ट होने से करीब तीन घंटे तक बिजली प्रभावित रही। इसके अलावा एमईएस, सोफीपुर, सिवाया और बेगमपुल बिजलीघर क्षेत्र में भी करीब दो घंटे तक बिजली नहीं रही। लिसाड़ी गेट, विकासपुरी, नौचंदी, हापुड़ रोड, लेडीज पार्क, पुराना आरटीओ, माधवपुरम, टीपीनगर, रोहटा रोड, गंगानगर, अमन विहार और अम्हैडा आदि बिजलीघर क्षेत्र में भी 33 केवी और 11 केवी लाइनों में फाल्ट हो गए। लाइन स्टाफ को बारिश में फाल्ट ढूंढने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फाल्ट मिलने के बाद इन्हें अटैंड किया गया। लोगों ने बताया कि तीन से चार घंटे बिजली प्रभावित रही। अधीक्षण अभियंता शहर एके सिंह ने बताया कि बारिश के चलते जिन बिजलीघरों की लाइन में फाल्ट हुए थे उन्हें रात को ही अटैंड कराकर सामान्य कर दिया था। बाकी बिजलीघर सुबह चालू कर दिए गए।