{"_id":"674cce5c393188be6a0311f9","slug":"city-kirtan-taken-out-gatka-team-will-show-tricks-meerut-news-c-14-1-mrt1002-721249-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नगर कीर्तन निकाला, गतका दल ने करतब दिखाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नगर कीर्तन निकाला, गतका दल ने करतब दिखाएगा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित गुरुनानक नगर गुरुद्वारा सचखंड साहिब से श्री गुरुतेग बहादुर सहित अन्य की शहीदों को समर्पित नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें गतका दल के सदस्यों ने रोमांचक करतब दिखाए। टीपी नगर, कालंदी सहित अन्य जगहों पर पुष्पवर्षा की गई।
नगर कीर्तन में सबसे आगे पांच निशान साहिब चल रहे थे। श्रद्धालु श्रमदान करते हुए आगे बढ़ते रहे। कीर्तन में गुरु का गुणगान होता रहा। अंत में श्री गुरुग्रंथ साहिब पालकी में विराजमान रहे। पालकी की अगुवाई पंज प्यारे कर रहे थे। इस अवसर पर अमृतपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, जगबीर सिंह, मनजीत सिंह चड्ढा, मनदीप, भूपेंद्र सिंह, विक्की चावला, कुलजीत कौर, इकबाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
गुरुद्वारा गुरुतेग बहादुर में सजा कीर्तन दरबार
भैसाली मैदान स्थित गुरुद्वारा माता सीता के मैदान में गुरुतेग बहादुर साहिब का शहीदी दिवस कीर्तन हुआ। मुख्य सेवादार अमरजीत सिंह ने गुरुवाणी पाठ किया। गुरु हरिराय साहिब कीर्तनी जत्थे ने शबद गायन किया। बाबा संत अमरदीप सिंह ने कीर्तन किया। कार्यक्रम में गुरुतेग बहादुर जी के जीवन एवं उनके उपदेशों को गुरुवाणी के माध्यम से सुनाया गया। इस मौके पर नरेंद्र पाल सिंह, इंद्रप्रीत सिंह, करमनदीप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।