फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   City jam, today only vehicles with pass and emergency services will run from Daurala to Mohiuddinpur.

Meerut News: शहर जाम, आज दौराला से मोहिउद्दीनपुर तक पास और इमरजेंसी सेवा वाले वाहन ही चलेंगे

Mon, 29 Jul 2024 05:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
City jam, today only vehicles with pass and emergency services will run from Daurala to Mohiuddinpur.
मेरठ। कांविड़यों की संख्या बढ़ने के चलते रविवार को दौराला से मोहिउद्दीनपुर तक शहर में वनवे व्यवस्था कर दी गई। इससे शहर में भीषण जाम लग गया। बिजली बंबा बाईपास पर शॉप्रिक्स मॉल पर दिल्ली रोड पर आने मेें 30 मिनट का समय लगा। अब सोमवार सुबह से एनएच-58 और दिल्ली रोड पर सिर्फ पास वाले वाहन ही चलेंगे। इसके अलावा इमरजेंसी सेवा वाले वाहन एंबुलेंस आदि भी चलते रहेंगे।
विज्ञापन

दिल्ली रोड से बिजली बंबा बाईपास की तरफ जाने वाले और बिजली बंबा बाईपास से दिल्ली रोड की तरफ आने वाले ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी किए गए पास वाले वाहन शॉप्रिक्स मॉल चौराहे से निकलेंगे। यहां पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। गढ़ रोड और हापुड़ रोड पर कांवड़ियों की संख्या को देखकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि रविवार को कांवड़ियों की संख्या हाईवे पर बढ़ गई है। मुजफ्फरनगर से बड़ी संख्या में कांवड़िये निकल रहे हैं। ऐसे में सोमवार को कांवड़ियों की संख्या ओर ज्यादा हो जाएगी। इसको देखते हुए सोमवार से एनएच-58 और मोदीपुरम से बेगमपुल-मेट्रो प्लाजा से लेकर दिल्ली रोड पर परतापुर तक सिर्फ वही वाहन चल सकेंगे, जिनको ट्रैफिक पुलिस ने पास जारी किए गए हैं। इमरजेंसी सेवा वाले सभी वाहन चलते रहेंगे। गढ़ रोड और हापुड़ रोड पर वनवे व्यवस्था को लेकर सोमवार को निर्णय लिया जाएगा। अगर यहां पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ती है तो उसी के मुताबिक निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पास वाले वाहन अभी जा सकते हैं गाजियाबाद-दिल्ली
पास वाले जिन वाहन चालकों को गाजियाबाद-दिल्ली जाना है कि वह एनएच-58 और दिल्ली रोड पर एक साइड से जा सकते हैं। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे अभी चलता रहेगा। बिजली बंबा बाईपास से जिन वाहनों को दिल्ली रोड पर आना है वह शॉप्रिक्स मॉल चौराहे से रोड पार करेंगे।

एटीएस के जवान तैनात, ड्रोन कैमरे से निगरानी
कांवड़ मार्ग पर एटीएस के जवान तैनात हो गए हैं। ड्रोन कैमरों से निगरानी हो रही है। सीसीटीवी के जरिए पूरे कांवड़ मार्ग पर नजर रखी जा रही है। डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने रविवार को कई जगहों पर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिए।

मोदीपुरम से गांधी बाग तक रेंगते रहे वाहन जाम
शहर में पहले दिन वन-वे व्यवस्था धड़ाम हो गई। मोदीपुरम से लेकर गांधी बाग तक जाम की स्थिति बनी रही। दिल्ली रोड पर बेगमपुल से लेकर मेट्रो प्लाजा तक जाम लगा रहा। यातायात पुलिस भी जाम खुलवाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई। सुबह से लेकर रात तक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
दिल्ली रोड पर वन-वे होने से सोतीगंज, भैसाली बस अड्डा, केसर गंज, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, बहादुर मोटर्स, ट्रांसपोर्ट नगर तक लंबा जाम लगा रहा। इसके अलावा मोदीपुरम से लेकर गांधी बाग तक जाम की स्थिति बनी रही। जीरो माइल पर भी लंबा जाम लगा रहा। यूं तो सभी प्वाइंटों पर पुलिस को तैनात किया गया, लेकिन वह भी जाम नहीं खुलवा सके। खैरनगर, लाला का बाजार, बुढ़ाना गेट, शारदा रोड पर लोग जाम से जूझते हुए दिखाई दिए।


नहीं लगा जाम : एसपी यातायात
एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि वन-वे होने से यातायात कुछ जगह धीमी गति से जरूर चला, लेकिन जाम नहीं लगा। सभी प्वाइंटों पर पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed