फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   City cultural and religious event

Meerut News: शहर के 5 संक्षेप कार्यक्रम एकसाथ....

Sun, 27 Sep 2026 08:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
City cultural and religious event

विज्ञापन
भक्तामर महाअर्चना में 48 दीपों से की आराधना
मेरठ। फूलबाग कॉलोनी स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में भक्तामर महाअर्चना की गई। पिछले सात वर्षों से हो रही इस परंपरा में इस बार आरके जैन, अलका जैन और ऋषभ जैन परिवार को आयोजन का सौभाग्य मिला। सुबह अभिषेक व शांतिधारा के बाद शाम को 48 संस्कृत श्लोकों का लयबद्ध पाठ हुआ। प्रत्येक श्लोक पर 48 दीपक स्वास्तिक मंडल पर विराजमान कराए गए। सामूहिक आरती के बाद राजेंद्र जैन ने धर्म की महिमा बताई। समयबद्धता के दो पुरस्कार लकी ड्रॉ से दिए गए।
.....
भगत सिंह की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक कर किया नमन
मेरठ। राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार ट्रस्ट की ओर से शहीद ए आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर लालकुर्ती बाजार में कार्यक्रम किया गया। प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक, माल्यार्पण और दीपदान कर श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरबजीत कपूर ने भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। ट्रस्ट अध्यक्ष दिनेश चंद्र जैन ने उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में लालकुर्ती क्षेत्र के व्यापारी और ट्रस्ट पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

....
आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर जताई चिंता
मेरठ। कोशिश सामाजिक संगठन ने प्रहलाद नगर स्थित हर मिलाप मिशन इंटर कॉलेज में आवारा कुत्तों की समस्या पर विचार गोष्ठी की। अध्यक्षता अजय सेठी और संचालन एजाज अहमद एडवोकेट ने किया। अजय सेठी ने कहा कि कुत्तों की बढ़ती संख्या से बच्चे, बुजुर्ग और राहगीर परेशान हैं। नियमित नसबंदी, टीकाकरण और शेल्टर होम की व्यवस्था पर जोर दिया गया। अजय सेठी ने सार्वजनिक स्थलों से आवारा कुत्ते हटाने के अभियान को नियमित चलाने की मांग की। अरविंद रस्तोगी दीप सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
भगत सिंह के विचारों को जन=जन तक पहुंचाने का प्रयास
मेरठ। जनवादी लेखक संघ की ओर से कचहरी परिसर में भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विचार एवं काव्य गोष्ठी हुई। मुनीश त्यागी ने कहा कि भगत सिंह ने शोषण, दरिद्रता और असमानता का गंभीर अध्ययन किया था। रामगोपाल भारतीय ने उनके विचारों को समाज तक पहुंचाने की जरूरत बताई। कविता मधुर ने विचारों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। इस अवसर पर मंगल सिंह मंगल, सुरेंद्र खेड़ा, धर्मपाल मित्रा, उषा रानी समेत कवियों ने रचनाएं प्रस्तुत कीं।

...
अरुणम कॉलोनी में सामूहिक क्षमावाणी पर्व मनाया
मेरठ। अरुणम कॉलोनी में क्षमावाणी पर्व धूमधाम से मनाया गया। सभी ने एक दूसरे से पूर्व की गलतियों के लिए क्षमा मांगी और भविष्य में ऐसी गलती न करने का संकल्प लिया। प्रवीण जैन ने सामूहिक क्षमावाणी पाठ कराया। इससे पहले भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, देव-शास्त्र-गुरु एवं भगवान महावीर की पूजा की गई। आयोजन के बाद सामूहिक भोज की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर प्रवीण कुमार जैन, मुकुल जैन, मनोज जैन, अनमोल जैन, मनीषा जैन, प्रीति जैन और ममता जैन रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed