फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CISCE National Basketball Championship from today

Meerut News: सीआईएससीई नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता आज से

Tue, 07 Oct 2025 05:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 05:11 PM IST
विज्ञापन
CISCE National Basketball Championship from today
- सेंट फ्रांसिस स्कूल में होगा प्रतियोगिता का आयोजन, 40 टीम करेंगी प्रतिभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में बुधवार से सीआईएससीई नेशनल बॉयज बास्केटबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देशभर के 14 राज्यों की 40 टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसके अलावा दुबई की टीम भी भाग लेगी।
विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर मारिशा ने बताया कि सभी मुकाबले अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में खेले जाएंगे। सभी मैच स्कूल के मैदान और स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के बॉस्केटबाल स्टेडियम में होंगे। ये मुकाबले लीग कम नॉकआउट के आधार पर किए जाएंगे। इसमें भाग लेने वाली सभी टीमों का पंजीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ सुभारती विश्वविद्यालय की सीईओ प्रोफेसर डाॅ. शल्याराज द्वारा किया जाएगा। बुधवार सुबह आठ बजे प्रतियोगिता की शुरूआत होगी। इसमें उड़ीसा ,नॉर्थ इंडिया, पश्चिम बंगाल, झारखंड बिहार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी एएनआई, नॉर्थ वेस्ट, महाराष्ट्र कर्नाटक, गोवा, उत्तराखंड, यूएई दुबई और उत्तर प्रदेश की टीमें हिस्सा लेंगी। खेल में जीतने वाले सभी विजेताओं, रनर अप व पूरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed