{"_id":"5f084f3b8ebc3e63c76c608d","slug":"cisce-10th-12th-class-results-2020-shreya-has-come-top-in-10th-and-prashsti-and-tushar-topped-in-12th","type":"story","status":"publish","title_hn":"CISCE 10th- 12th Result 2020: मेरठ और बागपत के इन छात्र-छात्राओं ने किया जिला टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CISCE 10th- 12th Result 2020: मेरठ और बागपत के इन छात्र-छात्राओं ने किया जिला टॉप
Fri, 10 Jul 2020 04:52 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 10 Jul 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
छात्रा को खिलाई मिठाई
- फोटो : अमर उजाला
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने शुक्रवार को दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। मेरठ में सोफिया गर्ल्स स्कूल की 10वीं की छात्रा श्रेया ने 98.66 प्रतिशत के साथ जिला टॉप किया है। वहीं 12वीं में सोफिया गर्ल्स की प्रशस्ति और सेंट मैरी स्कूल के तुषार ने 98.25 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है।
विज्ञापन
उधर, बागपत जिले में बड़ौत के क्रिश्तु ज्योति पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा में निहारिका और भानू ने 95.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से जिला टॉप किया है। वहीं दसवीं कक्षा में बड़ौत स्कूल के ही शेखर दांगी ने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया, जबकि बागपत के क्रिस्तु ज्योति पब्लिक स्कूल के उदय जेन ने 10वीं में 96.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। दोनों शिक्षण संस्थाओं में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/