{"_id":"682f8595890ee1cbd30e416f","slug":"circle-rate-of-rs-1-lakh-in-defence-colony-rs-22500-in-model-town-meerut-news-c-14-1-mrt1004-869247-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिफेंस कॉलोनी में एक लाख, मॉडल टाउन में 22500 का सर्किल रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिफेंस कॉलोनी में एक लाख, मॉडल टाउन में 22500 का सर्किल रेट
विज्ञापन
मेरठ। जनपद में सर्किल रेट बढ़ाना लगभग तय है। डीएम वीके सिंह ने बृहस्पतिवार को प्रस्तावित सर्किल रेट का प्रकाशन जारी कर दिया है। शहर में 20 से 25 फीसदी, देहात में 10 से 15 व रैपिड रेल प्रोजेक्ट के पास 30 से 35 फीसदी इजाफा किया गया है। शहर की पाश डिफेंस कॉलोनी में 63 हजार से एक लाख रुपये, गंगानगर में 27500 से 34 हजार रुपये, रक्षापुरम में 22500 से 35 हजार रुपये, थापरनगर में 38 हजार से 50 हजार रुपये, माधवपुरम कॉलोनी में 21 हजार से 26 हजार रुपये, शताब्दीनगर में 15 हजार से 18 हजार रुपये और मॉडल टाउन में 19 हजार से बढ़ाकर 22500 रुपये प्रति वर्गमीटर प्रस्तावित किया गया है। हालांकि, आपत्ति निस्तारण के लिए नौ नौ जून शाम 5:00 बजे तक का समय रखा गया है।
डीएम वीके सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्टांप नियमावली 1997, द्वितीय संशोधन, 2013 और तृतीय संशोधन, 2015 के तहत जनपद में संपत्तियों के मूल्य निर्धारण के लिए प्रस्तावित दर-सूची तैयार कर ली गई है। स्पष्ट किया कि प्रस्तावित दर-सूची पर निर्धारित अवधि में आपत्ति या सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं।
कोई भी व्यक्ति प्रस्तावित दर-सूची का अवलोकन मेरठ के संबंधित उप निबंधक, सहायक महानिरीक्षक निबंधन, एडीएम वित्त के कार्यालयों में कर सकते हैं। इसके अलावा वेबसाइट meerut.nic.in पर भी यह उपलब्ध है। इससे कोई भी व्यक्ति आसानी से प्रस्तावित दरों की समीक्षा कर सकता है।
विज्ञापन
बताया गया कि कॉमर्शियल सर्किल रेट में काफी बढ़ोत्तरी की गई है। गंगानगर के गंगा टावर में 84 हजार से एक लाख, गंगानगर के करन प्लाजा में 82 हजार से 98 हजार, ओम प्लाजा में 82 से 98 हजार रुपये, गंगानगर डिवाइडर रोड स्थित डाउन टाउन में एक लाख से 1.20 लाख रुपये, जानकी महल से 1.44 लाख से 1.80 लाख सर्किल रेट किया गया हैं। हंस प्लाजा में 1.54 लाख से 1.80 लाख रुपये, वर्धमान प्लाजा में 1.54 लाख 1.80 लाख, श्रीराम प्लाजा में 1.50 से 1.75 लाख, तेजगढ़ी चौराहा स्थित कृष्णा प्लाजा में 1.50 लाख से 1.73 लाख रुपये किया गया है। इसके अलावा शहर के अधिकांश इलाके में 20 से 25 फीसदी का सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं।
-- -
नए सर्किल रेट के प्रस्ताव का प्रकाशन किया गया है। रेट निर्धारित करने को लेकर अभी अधिकारियों के साथ फिर से मंथन हो सकता है। नौ जून 2025 तक आपत्ति का समय दिया गया है। सभी आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद पारदर्शिता के साथ नये सर्किल रेट की लिस्ट जारी करेंगे। - वीके सिंह, डीएम