{"_id":"676b2f1a74881424cb0880f4","slug":"church-decorated-with-colorful-lights-on-christmas-day-prayers-held-at-night-meerut-news-c-26-1-aur1003-134065-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: क्रिसमस डे पर रंग बिरंगी रोशनी से सजे चर्च, रात में हुई प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: क्रिसमस डे पर रंग बिरंगी रोशनी से सजे चर्च, रात में हुई प्रार्थना
Wed, 25 Dec 2024 09:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 25 Dec 2024 09:02 PM IST
विज्ञापन
शामली। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सेंट फ्रांसिस स्कूल और चर्च को आकर्षक ढंग से बिजली की रंग बिरंगी झालरों और लाइटों से सजाया गया। साथ ही प्रभु यीशु समेत विभिन्न प्रकार की झांकी बनाई गई हैं। रात में विशेष प्रार्थना की गई।
सेंट फ्रांसिस स्कूल में मंगलवार को दिन में ही क्रिसमस डे की तैयारियां शुरू हो गईं थीं। सेंट फ्रांसिस स्कूल और यहां पर स्थित चर्च को बिजली की झालरों और रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। लोगों ने प्लम केक तैयार किया। इसके साथ ही प्रभु यीशु समेत विभिन्न प्रकार की आकर्षक झांकियां बनाई गई। मंगलवार शाम से ही लोगों का चर्च पर पहुंचना शुरू हो गया। कैरल मंडली द्वारा कैरल गाते हुए प्रभु यीशु का संदेश दिया गया। कैरल की गूंज के बीच हर किसी को प्रभु यीशु के जन्म का इंतजार है।
सेंट फ्रांसिस स्कूल के प्रिंसिपल फादर जोश ने कहा रात में करीब 12 बजे चर्च में घंटों की आवाज के साथ ईश वंदना की और इसी के साथ प्रभु यीशु का जन्मदिवस मनाया । 25 दिसंबर को सुबह विशेष प्रार्थना होगी।
विज्ञापन
बाजारों में खरीदारी हुई
मंगलवार को क्रिसमस को लेकर शहर के बड़ा बाजार, नया बाजार, कबाड़ी बाजार, नेहरु मार्किट में क्रिसमस ट्री, सेंटा क्लॉज की ड्रेस, मैरी क्रिसमस के स्टीकर, रंग बिरंगी आकर्षण सेंटा स्टार, बॉल, घंटी, घड़ी, झालर, चश्मा आदि की खरीदारी मसीह समाज के लोगों ने की। दुकानदार अपूर्व गोयल व नीरज तायल ने बताया कि अधिकतर आइटमों की कीमत 20 रुपये से शुरू होकर 500 रुपये तक है।
ऑर्डर पर बुक हो रहे केक
प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन धूमधाम से मनाने के लिए केक केऑर्डर भी बुक होने लगे हैं। विभिन्न वैरायटी के केक की बुकिंग चल रही है। बड़े बाजार स्थित बेकरी संचालक सन्नी ने बताया कि पिछले कई दिन से लोग केक बुक करा रहे हैं। सभी अलग-अलग वेरायटी के केक बुक करा रहे हैं।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद