{"_id":"67ab9cfe8954916c74042f85","slug":"choudhary-ajit-singhs-statue-unveiled-today-meerut-news-c-28-1-smrt1010-126340-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चौ. अजित सिंह की प्रतिमा का अनावरण आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चौ. अजित सिंह की प्रतिमा का अनावरण आज
Wed, 12 Feb 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
आ गई वो शुभ घड़ी, जिसका था इंतजार:- बार बार कार्यक्रम स्थगित होने के बाद आखिरकार वो शुभ घड़ी
- फोटो : heera nagar
बागपत। छपरौली के श्री विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में लगी रालोद के संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा का बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ अनावरण करेंगे। सीएम यहां दोपहर 3.10 बजे पहुंचेंगे और करीब एक घंटे तक यहां रुकेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह उनसे पहले ही यहां पहुंच जाएंगे। छपरौली को चौधरी परिवार का गढ़ कहा जाता है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की छपरौली कर्मभूमि रही है। वहां से आजतक चौधरी परिवार व उनकी पार्टी के ही विधायक बने हैं। इसलिए ही लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की श्री विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में अष्टधातु की 1200 किलो की नौ फीट ऊंची प्रतिमा लगाई गई थी।
मगर, उस प्रतिमा का अभी तक अनावरण नहीं हो सका था। अब इस प्रतिमा का बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ अनावरण करेंगे। वह पहले प्रतिमा का अनावरण करेंगे और इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, लोगों को उम्मीद है कि वहां से गन्ना किसानों को सौगात दे सकते हैं तो बड़ौत के निर्वाण महोत्सव हादसे के पीडि़तों की मदद के लिए घोषणा कर सकते हैं।
पहले तय करके टाल दिया कार्यक्रम, दोबारा तय हुआ : अजित सिंह की प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम दस दिन पहले तय किया गया था। इसकी तैयारी में रालोद के नेता जुट गए। मगर, तीन दिन पहले कार्यक्रम स्थगित करने की बात कही गई। इसको लेकर तीन दिन से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गईं कि आखिर सीएम योगी ने अचानक कार्यक्रम क्यों स्थगित कराया। इसके बाद ही चौधरी जयंत सिंह ने सोशल मीडिया पर हाथरस जाते हुए उन पर हुए लाठीचार्ज का फोटो भी डाला तो चर्चाएं ज्यादा बढ़ गईं।
विज्ञापन
यह माना गया कि कार्यक्रम स्थगित होने पर उनकी टीस है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित हुई तो उसको लोगों ने खूब शेयर किया। हालांकि अब दोबारा से कार्यक्रम तय होने पर रालोद नेता खुश नजर आ रहे हैं।