फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   chocklet day today

चॉकलेट डे : रिश्तों को मिठास, शरीर को सेहत की दें खुराक

Sun, 09 Feb 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
chocklet day today
रिश्तों को मिठास, शरीर को सेहत की खुराक दें
विज्ञापन

मेरठ। स्वाद में मिठास भरने वाली चॉकलेट दिल, दिमाग और सेहत क ो भी दुरुस्त रखती है। वैलैंटाइन वीक में तीसरे दिन रविवार को युवा चॉकलेट डे मनाएंगे। चॉकलेट डे सिर्फ रिश्तों में मिठास घोलने के लिए नहीं बल्कि शरीर को सेहत की खुराक देने के लिए भी मना सकते हैं। बाजार में दस से 1500 रुपये कीमत की चॉॅकलेट उपलब्ध हैं। सिंगल चॉकलेट और चॉकलेट कैंडी से लेकर चॉकलेट बॉक्स भी बाजार में उपलब्ध हैं। सामान्य कंपनियों के अतिरिक्त विदेशी कंपनियों की महंगी चॉकलेट भी बाजार की शोभा बढ़ा रही हैं। चॉकलेट बंच और चॉकलेट बुके बनवाकर दोस्तों को उपहार में दे सकते हैं।
चॉकलेट का सेवन करने से दिल, दिमाग और रक्तचाप आदि दुरुस्त रहता है। यदि तनाव में हैं तो चॉकलेट खाकर दूर कर सकते है। रक्तचाप गिर रहा हो और विद्यार्थी थकान, सिरदर्द महसूस कर रहे हैं तो चॉकलेट खाएं लाभ होगा। चॉकलेट, कोको में मिलने वाले फ्लवोनाइड्स रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। डॉर्क चॉकलेट खाने से तनाव दूर होता है, मूड फ्रेश होता है। यदि डलनेस महसूस हो तो डॉर्क चॉकलेट खाएं फौरन ऊर्जा का अहसास होगा।
विज्ञापन

इनसेट-बाजार में कई रूपों में उपलब्ध हैं चॉकलेट
मल्टीनेशनल कंपनियों की चॉकलेट को खाने के साथ पी भी सकते हैं। स्टिक अंदाज़ में चॉकलेट खाना पसंद करते हैं तो बाजार में छोटे से लेकर बड़े फैमिली पैक उपलब्ध हैं। चॉकलेट केक, चॉकलेट पेस्ट्री, चॉकलेट वैफल्स, चॉकलेट बिस्किट, चॉकलेट वैफर्स का स्वाद ले सकते हैं। ड्रिंक्स में चॉकलेट ड्रिंक, हॉट चॉकलेट, कोल्ड कॉफी चॉकलेट, चॉकलेट टी, चॉकलेट शेक का आनंद ले सकते हैं। चॉकलेट में लिपटे मेवे, चॉकलेट बर्फी, चॉकलेट लड्डू के अतिरिक्त और भी बहुत से विकल्प हैं। चॉकलेट कुकीज़, चॉकलेट बिस्किट, चॉकलेट आइसक्रीम भी काफी पसंद की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-युवाओं ने मनाया प्रपोज डे
वैलैंटाइंस वीक के दूसरे दिन शनिवार को युवाओं ने प्रपोज डे मनाया। अपने दिल की बात दोस्त और हमसफर को बताकर युवाओं ने इस दिन को यादगार बना दिया। महज़ प्यार ही नहीं बल्कि दोस्ती के लिए भी एक-दूसरे को प्रपोज किया। शाम को रेस्टोरेंट में पार्टी हुई, गुलाब का आदान-प्रदान किया और इस दिन क ो खास बना दिया। नवविवाहिताओं ने भी एक-दूसरे को दिल की बात कहकर प्रपोज डे सेलिब्रेट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed