{"_id":"698497bd6ad1afec9b0bd416","slug":"chirag-wins-gold-mandeep-wins-silver-in-asian-shooting-championship-meerut-news-c-72-1-mct1009-148339-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में चिराग ने स्वर्ण, मनदीप ने रजत पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में चिराग ने स्वर्ण, मनदीप ने रजत पदक जीता
विज्ञापन
- चिराग ने टीम इवेंट में और मनदीप ने एकल में जीता पदक, कोच अभिनव ने दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कलीना के सौरभ चौधरी के बाद एक और नया सितारा शूटिंग में चमकना शुरू हो गया है। जूनियर में देश में नंबर वन रैंक प्राप्त करने वाले कलीना के ही चिराग शर्मा ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा मेरठ के ही मनदीप ने एकल प्रतिस्पर्धा में 10 मीटर एयर पिस्टल में ही रजत पदक जीता। दोनों शूटरों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर मेरठ का नाम रोशन किया।
एशियन शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन दो फरवरी से दिल्ली स्थित डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज में किया जा रहा है। इसमें क्वालिफिकेशन राउंड में मेरठ के कलीना के रहने वाले शूटर चिराग शर्मा ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में 600 में से 581 स्कोर कर प्रथम स्थान प्राप्त कर क्वीलिफाई किया। इसके बाद उन्होंने टीम इवेंट में प्रतिभाग करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक जीता।
चिराग ने 2019 में शूटिंग सीखनी शुरू की। उन्होंने रोहटा रोड स्थित मेरठ शूटिंग रेंज में कोच अभिनव चौहान से शूटिंग सीखी चिराग के पिता किसान हैं। चिराग ने सौरभ को देखकर ही शूटिंग में जाने की सोची। चिराग ने जूनियर वर्ल्ड कप में देश का प्रतिनिधित्व भी किया। इसके बाद कई जूनियर नेशनल में पदक जीते। अभी बीते दिनों दिल्ली स्थित डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज में 18 से 23 जनवरी तक ट्रायल हुए। इसमें उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल में प्रतिभाग करते हुए जूनियर में पहले ट्रायल में 600 में से 581 और दूसरे में 600 में से 580 अंक प्राप्त कर देशभर में पहली रैंक प्राप्त की।
विज्ञापन
वहीं, मेरठ शूटिंग रेंज में ही अभ्यास करने वाले मनदीप ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्वालिफाई किया और 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में प्रतिभाग करते हुए 600 में से 576 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया और रजत पदक जीता। दोनों खिलाड़ियों को कोच अभिनव चौहान ने भी बधाई दी। इस मौके पर दोनों खिलाड़ियों के गांव में भी खुशी का माहौल है।