{"_id":"69ece09936679ce2530d22e7","slug":"chirag-sharma-won-gold-and-bronze-medals-at-the-junior-world-championships-meerut-news-c-72-1-mct1009-152354-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चिराग शर्मा ने जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण और कांस्य पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चिराग शर्मा ने जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण और कांस्य पदक जीते
विज्ञापन
शूटिंग में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतने वाले चिराग
मेरठ। मेरठ के कलीना गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान बना रहे युवा निशानेबाज चिराग शर्मा ने एक बार फिर मेरठ का नाम रोशन कर दिया है। महज 16 वर्ष की उम्र में चिराग ने इजिप्ट में आयोजित जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। चिराग शर्मा ने वंशिका चौधरी के साथ मिलकर कुल 484.3 अंक का स्कोर करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
इससे पहले 21 अप्रैल को आयोजित व्यक्तिगत स्पर्धा में भी उन्होंने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। ग्रामीण परिवेश से आने वाले चिराग एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता अमरदीप शर्मा किसान हैं और उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद बेटे के सपनों को पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। कलीना गांव पहले भी देश को एक बड़ा निशानेबाज दे चुका है।
इसी गांव के सौरभ चौधरी 10 मीटर एयर पिस्टल में देश के नंबर एक शूटर रह चुके हैं और ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अब उसी गांव से चिराग शर्मा का उभरना क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गया है। प्रतियोगिता में अभी चिराग शर्मा का एक इवेंट बाकी है। यह प्रतियोगिता 27 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। 28 अप्रैल को चिराग शर्मा मेरठ पहुंचेंगे। चिराग वर्तमान में मेरठ की रोहटा रोड स्थित मेरठ शूटिंग अकादमी में कोच अभिनव चौहान के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। परिवार और कोच का कहना है कि चिराग में बचपन से ही निशानेबाजी के प्रति जुनून रहा। कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।