{"_id":"69d7b17a719cba5fae098a32","slug":"chirag-selected-for-junior-issf-shooting-world-cup-meerut-news-c-72-1-mct1009-151528-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चिराग का जूनियर आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चिराग का जूनियर आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में चयन
विज्ञापन
शूटिंग वर्ल्ड कप के लिए चुने गए मेरठ के चिराग कोच के साथ
- 10 मीटर एयर पिस्टल में करेंगे प्रतिभाग, मेरठ का नाम करेंगे रोशन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले कलीना के लाल सौरभ के बाद इसी गांव के रहने वाले शूटर चिराग शर्मा साल के शुरू में जूनियर वर्ग में देशभर में नंबर एक पर पहुंचे थे। अब उनका चयन आईएसएसएफ वर्ल्ड कप के लिए हुआ है। वह इसमें 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में प्रतिभाग करेंगे।
इजिप्ट में 18 से 25 अप्रैल तक आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मेरठ के चिराग शर्मा भी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। चिराग कई वर्षों से मेरठ के रोहटा रोड स्थित नंद विहार में मेरठ शूटिंग एकेडमी में अभिनव से प्रशिक्षण ले रहे हैं। पहले शूटर सौरभ कलीना मेरठ का नाम रोशन कर चुके हैं। अब चिराग भी उसी मार्ग पर हैं। चिराग ने 2019 में शूटिंग सीखनी शुरू की। उनके पिता किसान हैं। चिराग ने सौरभ को देखकर ही शूटिंग में जाने की सोची। उन्होंने कई जूनियर नेशनल में पदक जीते। इसी साल के शुरू में दिल्ली में आयोजित ट्रायल में 10 मीटर एयर पिस्टल में प्रतिभाग करते हुए जूनियर में पहले ट्रायल में 600 में से 581 और दूसरे में 600 में से 580 अंक प्राप्त कर देशभर में पहली रैंक प्राप्त की थी। इसके आधार पर ही वह देश में नंबर वन हुए और इंडिया टीम में उनका चयन हुआ था। चिराग ने कहा कि उनका सपना देश के लिए वर्ल्ड कप में पदक लाना है।