फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chinese Manjha Injures Youth in Baghpat’s Baraut, Critical Condition

Baghpat: बड़ौत में चाइनीज मांझा बना जंजाल, युवक की गर्दन कटी, हालत नाजुक

Mon, 11 Aug 2025 11:34 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 11 Aug 2025 11:34 AM IST
सार

बागपत के बड़ौत में खेत से घर लौट रहे युवक की गर्दन चाइनीज मांझा से कट गई। हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर किया गया। ग्रामीणों ने बिक्री पर रोक लगाने की मांग की।

विज्ञापन
Chinese Manjha Injures Youth in Baghpat’s Baraut, Critical Condition
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश और प्रशासन के दावों के बावजूद उत्तर प्रदेश के बड़ौत क्षेत्र में जानलेवा चाइनीज मांझा की बिक्री खुलेआम जारी है। सोमवार को जौनमाना गांव का निवासी वीशु खेत से घर लौट रहा था, तभी अचानक उसकी गर्दन पर तेज धारदार मांझा लिपट गया।

विज्ञापन


धारदार मांझा गर्दन में गहराई तक कट लगा गया, जिससे युवक लहूलुहान हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे बड़ौत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन

ग्रामीण विकास, आशुतोष, जयवीर, रोहित और राहुल का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही से क्षेत्र में चाइनीज मांझा की बिक्री पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, इससे पहले भी कई लोग इस खतरनाक धागे की चपेट में आकर घायल हो चुके हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चाइनीज मांझा की बिक्री और उपयोग पर तुरंत पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।

 चाइनीज मांझा धातु और कांच के महीन टुकड़ों से लेपित नायलॉन धागा होता है, जो उड़ान में बेहद धारदार हो जाता है। सुप्रीम कोर्ट ने इसके निर्माण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है, क्योंकि यह इंसानों, पक्षियों और पशुओं के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है। इसके बावजूद, कई जगहों पर इसका अवैध कारोबार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed