फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Children's Day was celebrated with great enthusiasm in schools.

Meerut News: स्कूलों में बाल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

Fri, 14 Nov 2025 06:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 06:42 PM IST
विज्ञापन
Children's Day was celebrated with great enthusiasm in schools.
सरधना। केके पब्लिक स्कूल में बाल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। संस्थान
सरधना। केके पब्लिक स्कूल सरधना में बाल दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। बाल मेले का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चे रंग-बिरंगी ड्रेस में स्कूल पहुंचे। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बादल, नेताजी, फूल, फौजी और डॉक्टर आदि की वेशभूषा में आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। स्कूल मैनेजर सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार, प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने कहा कि बाल दिवस प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर मनाया जाता है।
विज्ञापन


पंडित नेहरू के जन्मदिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता केा आयोजन
सरधना। आदर्श नगर स्थित ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल सरधना में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में किया गया। छात्र-छात्राओं ने रेस, फ्रॉग रेस, पासिंग द बॉल, बैलेंस रेस, लेमन रेस, फ्रिज डांस, म्यूजिकल चेयर, पिक एंड ड्रॉप बॉल, वन लेग रेस, टू लेग रेस और वर्ड गेम जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रधानाचार्य सौरभ जैन ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देना था। स्कूल मैनेजर बबीता जैन और प्रधानाचार्य सौरभ जैन ने विजयी छात्रों को सम्मानित किया। इस मौके पर सुधी आनंद, अभय वर्मा, अक्षित शर्मा, जीत, कीर्ति, लक्ष्य, नितेश आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

वहीं, आचार्य नमि सागर जैन इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि धनपाल जैनी, प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह तथा कार्य प्रभारी रेणु जैन ने मेधावी छात्राओं को सम्मान प्रतीक भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर आदिश्वर जैन, मोहित त्यागी, गौरव गिरि, पूनम शर्मा, शिवानी त्यागी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप के विजेताओं का हुआ सम्मान
रोहटा। बाल दिवस के अवसर पर किसान इंटर कॉलेज मढ़ी में प्रयागराज में आयोजित 69वीं राज्य विद्यालय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। विद्यालय ने कुल सात पदक चार स्वर्ण और तीन कांस्य जीते। सीनियर बालक वर्ग में सनी विकल ने 200 मीटर में स्वर्ण और रिले में कांस्य पदक जीता। कपिल सिंह ने 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण और रिले में कांस्य प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग में साक्षी भार्गव ने 400 मीटर रिले में स्वर्ण और सब-जूनियर बालिका वर्ग में प्रियांशी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रबंधक युद्धवीर सिंह, प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश, आरेख, सौदान शास्त्री, राजीव कुमार, अमरजीत सिंह आदि ने खिलाड़ियों और व्यायाम शिक्षक धर्मेंद्र कुमार को बधाई दी तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने पर शुभकामनाएं प्रदान की।

सरधना। केके पब्लिक स्कूल में बाल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। संस्थान

सरधना। केके पब्लिक स्कूल में बाल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। संस्थान

सरधना। केके पब्लिक स्कूल में बाल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। संस्थान

सरधना। केके पब्लिक स्कूल में बाल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed