Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Children's Day: Vanshika Nagar first in 50 meter race

बाल दिवस : 50 मीटर रेस में वंशिका नागर प्रथम

Fri, 14 Nov 2025 07:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
Children's Day: Vanshika Nagar first in 50 meter race
खरखौदा के स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज में मेले का शुभारंभ करते हुए (संस्थान)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल (गर्ल्स विंग) के प्रांगण में बाल दिवस पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि पूनम विश्नोई (डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर मुजफ्फरनगर) व थाना प्रभारी पूनम जादौन रहीं। संचालन अध्यापिका हुमा खान के नेतृत्व में मरियम रिजवी, आयुष्मा, पलक, भव्या, शिबरा और सौम्या ने किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि ने किया।
50 मीटर रेस में वंशिका नागर प्रथम, 100 मीटर रेस में यमुना रिजवी, वेदांशी, चार्ल्सी, अंशुल प्रथम आई। 200 मीटर रेस में साक्षी, 400 मीटर रेस में अद्विका चौधरी और अंशुल यादव ने प्रथम स्थान पाया। बाधा दौड़ में आराध्या विकल प्रथम, बुक बैलेंस रेस में पलक बरार ने बाजी मारी। शॉटपुट में वृंदा त्यागी, लॉन्ग जंप में निधि, अलिश विकल, आराध्या शर्मा, साक्षी, बारिया खान प्रथम रहीं। 400 मीटर रिले रेस में आजाद सदन प्रथम, भगत सदन द्वितीय व सुभाष सदन तृतीय स्थान पर रहा। रस्साकशी प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं व दसवीं में गांधी सदन व कक्षा 11वीं व बारहवीं में आजाद सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

------------
बाल दिवस : विकास में ही देश की समृद्धि निहित
मवाना। महालक्ष्मी डिग्री कॉलेज में बाल दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि कॉलेज के निदेशक डाॅ. मोहित यादव रहे। प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों का भविष्य हमारे देश का भविष्य है और उनके विकास में ही देश की समृद्धि निहित है। कॉलेज अकादमिक डीन डाॅ. राशिद खालिद, कॉलेज रजिस्ट्रार पवन शर्मा और संदीप कुमार ने भी विचार प्रस्तुत किए। सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बाल दिवस : बच्चों ने किए विज्ञान के प्रयोग
खरखौदा। कस्बे के स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर काॅलेज बाल दिवस पर प्रदर्शनी का शुभारंभ राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीलम सिंह ने किया। बच्चों ने विज्ञान के प्रयोग कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। बच्चों ने आर्ट एवं क्राफ्ट सामान बनाकर वेस्टेज का सदुपयोग करना सिखाया। मयूरी गुप्ता मेला प्रभारी रही। प्रधानाचार्य संगीता ने विद्यालय की करेंसी चला करके मेले में बच्चों को सामान खरीदने की व्यवस्था की। विज्ञान प्रदर्शनी की प्रभारी काजल शर्मा, खुशनुमा, शिवानी रही। कार्यक्रम में पिंकी, स्वाति शर्मा, नेहा, स्वाति शर्मा सहित रामकुमार, नरेश चंद त्यागी, अजय त्यागी, शिवराज सिंह, मंगू सिंह त्यागी, गोपाल बंसल, मामचंद नागर, विद्यालय प्रबंधक प्रबोध शास्त्री व अन्य रहे।

खरखौदा के स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज में मेले का शुभारंभ करते हुए (संस्थान)

खरखौदा के स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज में मेले का शुभारंभ करते हुए (संस्थान)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed