फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Children reached school wading through dirty water; the headmaster had to declare a holiday.

Meerut News: गंदे पानी से होकर स्कूल पहुंचे बच्चे, प्रधानाध्यापक को करनी पड़ी छुट्टी

Tue, 28 Jul 2026 09:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
Children reached school wading through dirty water; the headmaster had to declare a holiday.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश ने इस्लामाबाद स्थित प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर स्कूल परिसर में घुस गया। देखते ही देखते विद्यालय में करीब दो फीट तक गंदा पानी भर गया। बच्चों और शिक्षकों को पानी से होकर स्कूल पहुंचना पड़ा। हालात बिगड़ने पर प्रधानाध्यापक जाकिर मलिक को विद्यालय में छुट्टी करनी पड़ी। विद्यालय में कक्षा एक से पांचवीं तक में 200 से अधिक बच्चे अध्ययनरत हैं।
प्राथमिक विद्यालय तालाब के एक छोर पर बना हुआ है। प्रधानाध्यापक जाकिर मलिक ने बताया कि मंगलवार को लगातार हुई तेज बारिश के कारण तालाब का पानी ओवरफ्लो हो गया। तालाब का गंदा पानी विद्यालय के सामने वाली सड़क के ऊपर से बहता हुआ मुख्य गेट से परिसर में पहुंच गया। कुछ ही देर में पूरा परिसर जलमग्न हो गया। विद्यालय के प्रवेश मार्ग पर भी पानी भरने से बच्चों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

---
गंदे पानी से होकर स्कूल पहुंचे बच्चे
बारिश के बाद बीआरसी कार्यालय परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय के आसपास चारों ओर पानी दिखाई दिया। विद्यालय पहुंचने वाले बच्चों और शिक्षकों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। जलभराव के कारण बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रधानाध्यापक ने छुट्टी कर दी। अभिभावकों ने भी स्कूल परिसर में पानी भरने पर चिंता जताई और प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल पहले डीएम ने लिया था गोद
करीब तीन वर्ष पहले तत्कालीन जिलाधिकारी दीपक मीणा ने इस प्राथमिक विद्यालय को गोद लिया था। उस समय विद्यालय के विकास और सुविधाओं में सुधार की उम्मीद जगी थी, लेकिन बरसात में जलभराव की समस्या अब भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान तालाब का पानी विद्यालय परिसर में भर जाता है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ ही सरकारी भवन को भी नुकसान पहुंचने का खतरा बना रहता है।


बयान...
खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन लाल ने बताया कि विद्यालय में जलभराव की जानकारी मिली है। बारिश अधिक होने के कारण तालाब का पानी विद्यालय परिसर में पहुंचा है। स्थिति का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed