फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   children made a record by washing parents feet together and blessed in iimt ganganagar Meerut

आईआईएमटी विवि में बना अनोखा रिकॉर्ड, 1500 बच्चों ने एक साथ माता-पिता के पैर धोकर लिया आशीर्वाद 

Sun, 24 Nov 2019 03:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 Nov 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
children made a record by washing  parents feet together and blessed in iimt ganganagar Meerut
education - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के गंगानगर स्थित आईआईएमटी विश्वविद्यालय में आयोजित माता-पिता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 1500 से अधिक छात्रों ने माता-पिता के चरण धोकर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन


शुभारंभ मुख्य अतिथि मेरठ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। बीजेएमसी की छात्रा गरिमा खरे व निष्ठा शर्मा ने मातृभक्ति पर आधारित गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। छात्राओं द्वारा वंग दा नाप, लगदी लाहौर दी, आदि पंजाबी गानों पर धमाकेदार प्रस्तुतियां दी गई। 
विज्ञापन

children made a record by washing  parents feet together and blessed in iimt ganganagar Meerut
education, iimt - फोटो : अमर उजाला

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्रीनगर, सुरेश देवी हेमचंद्र त्यागी सरस्वती शिशु मंदिर गंगानगर, सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज बुढ़ाना, समेत दर्जन भर स्कूलों के 1500 से ज्यादा छात्रों ने जल से अपने अभिभावकों के चरण धोए। इसके बाद आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। अंतरराष्ट्रीय संस्था वर्ल्डबुक ऑफ रिकार्ड की सेक्रेट्री तिथि भल्ला ने कुलाधिपति व अन्य सदस्यों को रिकॉर्ड का प्रोविजनल सर्टिफिकेट प्रदान किया। 

उन्होंने बताया कि माता-पिता के सम्मान संबंधित गतिविधियों में यह पहला विश्व रिकॉर्ड है। मुख्य अतिथि राजेंद्र अग्रवाल ने संबोधन में कार्यक्रम का सराहना की। छात्रों को अपने माता-पिता का सदैव सम्मान करना चाहिए। 

विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक गिरिजेश चौधरी ने कहा कि माता पिता अपने बच्चों के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर देते हैं। कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने भी अपनी माता के चरण धोए, आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। संचालन सिम्मी गुरुवारा ने किया। प्रतिकुलाधिपति अभिनव अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, कुलपति प्रोफेसर वीके सिंह, डॉ. दीपा शर्मा, डॉ. आशा यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed