फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Children gave the message of environmental protection through pictures.

Meerut News: बच्चों ने चित्रों के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Mon, 06 Oct 2025 09:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
Children gave the message of environmental protection through pictures.
सरधना। नगर के सेंट जोजेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज में पर्यावरण धर्म समिति के तत्वावधान में पर्यावरण चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के 723 छात्रों ने भाग लेकर चित्रकला के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का संयोजन आगा अली शाह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम को चार वर्गों में विभाजित किया गया, जिनमें अलग-अलग आयु वर्ग के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह 11 अक्तूबर को सेंट जोजेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज में ही आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रथम पुरस्कार के तौर प्रत्येक वर्ग में एक छात्र को संस्था की ओर से साइकिल प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम समिति अध्यक्ष जितेंद्र पांचाल एडवोकेट, जीशान कुरैशी, शाहवेज अंसारी, डीके सिरोही, आफताब अंसारी, डाॅ. ताहिर हनफी, खालिद अहमद, सलीम दीवाना, संयम पांचाल, पवन शर्मा, डाॅ. रविंद्र सिंह, प्रवीण एडवोकेट, रोहित पाल, तुषार त्यागी और आशु आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed