फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Child missing from outside home, found in farm after three hours

घर के बाहर से बच्चा लापता, तीन घंटे बाद खेत में मिला

Tue, 09 Feb 2021 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Child missing from outside home, found in farm after three hours
घर के बाहर से बच्चा लापता, तीन घंटे बाद खेत में मिला
विज्ञापन

- गांव में कराई गई मुनादी, घर से एक किमी. दूर खेत में मिला
- लोगों का शक, तांत्रिक विद्या के लिए उठाया गया बच्चे को
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। गांव डालूहेड़ा में एक तीन वर्षीय बच्चे को अज्ञात बदमाशों ने अपहरण करने के बाद खेत में हाथ पैर बांधकर छिपा दिया। तीन घंटे तलाशी के बाद बच्चा घर से एक किमी दूर खेत में मिला। परिजनों ने गांव में मुनादी कराने के बाद घटना की जानकारी जानी थाने में दी।
गांव डालूहेड़ा निवासी कृष्णपाल का तीन वर्षीय पुत्र अक्षित उर्फ चेतन घर के बाहर रविवार देर शाम सात बजे खेल रहा था। इस दौरान वह वहां से लापता हो गया। करीब आधा घंटे बाद घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कि तो बच्चे का कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने बच्चे की तलाश में गांव में मुनादी कराई और आसपास के गांव में खोजबीन शुरू कर दी। रात दस बजे घर से करीब एक किमी दूर बच्चे के हाथ पैर बांध कर खेत में गन्ने की पत्तियों से छिपाया गया था। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों सहित परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे को अपने साथ ले आए।
विज्ञापन

कोई अंकल ने बांध थे हाथ पैर
लोगों ने अक्षित ने हाथ पैर बंधे होने के लिए जानकारी करनी शुरू की तो बच्चे ने कहा कि कोई अंकल आए जिन्होंने मेरे हाथ पैर बांधे थे। उसके बाद अपने साथ ले गए थे। इतना बताने के बाद आगे बच्चा कुछ भी नहीं बता पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शुरू की अपहरणकर्ता की तलाश
बच्चे के इस तरह लापता होने की वजह से गांव में दहशत का माहौल है। वहीं ग्रामीणों ने बच्चे के मिलने के बाद गांव व आसपास के गांव में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने आसपास के खेतों व जंगलों में तलाश की लेकिन कोई भी व्यक्ति हाथ नहीं लगा।

तांत्रिक विद्या का भी जताया शक
ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह से बच्चे के हाथ पैर बंधे थे उससे तांत्रिक विद्या का शक जताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि आसपास के ऐसे लोगों की तलाश की जा रही है जो तांत्रिक विद्या से जुडे़ हुए हैं। साथ ही पुलिस से भी ऐसे लोगों की तलाश कर कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को अक्षित के पिता ने जानी थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। जानी थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed