फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Child dies in hospital, allegation of negligence in treatment

Meerut News: अस्पताल में बच्चे की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

Wed, 19 Mar 2025 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Child dies in hospital, allegation of negligence in treatment
मेरठ। बेगम पुल स्थित शुभम अस्पताल में मंगलवार को गांव बूबकपुर थाना सरधना निवासी अंकित कसाना के नौ माह के बच्चे की मौत हो गई। मृतक के पिता और सीसीएसयू के छात्र नेताओं ने अस्पताल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर सीएमओ से शिकायत की है।
विज्ञापन

अंकित कसाना ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही हैं। उनकी तैनाती एटा में है। उनकी एक बेटी है। नौ माह पहले उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। कुछ दिन से उसकी तबीयत खराब थी। उसें खून की कमी थी। उसे सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खून चढ़ाने के बाद उसे उल्टियां हुईं। आरोप है कि अस्पताल में स्टाफ ने गंभीरता से इलाज नहीं किया। अस्पताल स्टाफ की लापरवाही की वजह से उसकी मौत हुई है। मृत्यु के बाद भी उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। छात्र नेताओं का कहना था कि निजी अस्पताल का स्टाफ रात में अक्सर लापरवाही से काम करता है। इसकी वजह से अस्पतालों में रात में मृत्यु ज्यादा होती हैं। इसकी गंभीरता से जांच कराई जाए और कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

वहीं, सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान छात्र नेता विनीत चपराणा, रजत ठाकुर, अशोक, प्रशांत, अमन और दीपक आदि मौजूद रहे। दूसरी तरफ, अस्पताल स्टाफ ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed