{"_id":"672e7f64032d887b600fd9b4","slug":"chikungunya-attack-along-with-dengue-scrub-typhus-patient-also-found-meerut-news-c-14-1-mrt1027-701705-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डेंगू संग चिकनगुनिया का हमला, स्क्रब टाइफस का भी मरीज मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डेंगू संग चिकनगुनिया का हमला, स्क्रब टाइफस का भी मरीज मिला
विज्ञापन
सामान्य बुखार से भी रोजाना एक हजार से अधिक लोग हो रहे पीड़ित
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मलेरिया, टायफाॅयड और डेंगू के बाद अब चिकनगुनिया का भी हमला शुरू हो गया है। माछरा ब्लॉक के गोविंदपुर गांव में शुक्रवार को लगाए गए चिकित्सा शिविर में चिकनगुनिया के छह, डेंगू का एक, स्क्रब टायफस एक और लेप्टोस्पाइरोसिस के दो मरीज मिले। चिकनगुनिया के 2016 में 1100 से ज्यादा मरीज मिले थे। इसके बाद इक्का-दुक्का मरीज ही मिले। एक साथ पहली बार तब से अब एक दिन में छह मरीज मिले हैं।
डेंगू और वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। क्रिटिकल केयर सोसायटी के अनुसार प्राइवेट अस्पतालों और चिकित्सकों की ओपीडी में प्रतिदिन चिकनगुनिया और डेंगू के 140 मामले आ रहे हैं। सामान्य बुखार के भी एक हजार से अधिक मरीज हैं। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में बुखार के मरीजों की रोजाना ओपीडी 300 से ऊपर पहुंच गई है।
जिले में करीब 400 प्राइवेट फिजिशियन हैं। इसके अलावा लोग जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज सहित सीएचसी, पीएचसी में भी चिकित्सीय परीक्षण के लिए पहुंच रहे हैं। क्रिटिकल केयर सोसायटी ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने बताया कि दिन में गर्मी और रात में ठंडक के कारण बुखार के मरीज बढ़े हैं। मौसम में बदलाव के बीच मच्छरों के कारण भी चिकनगुनिया और डेंगू के केस बढ़ गए हैं, इसलिए ऐसे मरीजों को बचाव के लिए अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
चिकनगुनिया और डेंगू के रोज आ रहे मरीज
जिला अस्पताल में इमरजेंसी प्रभारी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि टॉयफायड, मलेरिया के अलावा चिकनगुनिया और डेंगू के मरीज रोजाना सामने आ रहे हैं। दिन और रात के तापमान में काफी अंतर है। इसका असर पर भी स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।
माछरा के गोविंदपुर में भेजा जांच दल
सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि माछरा ब्लॉक के गोविंदपुर गांव में रहस्यमय बुखार की सूचना थी, जिस पर शुक्रवार को चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमें 161 मरीजों की जांच की गई। चिकिनगुनिया, डेंगू, स्क्रब टायफस और लेप्टोस्पाइरोसिस के मरीज मिले। यहां आगे भी कुछ दिन लगातार चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। डेंगू और चिकनगुनिया मच्छर जनित बीमारियां है, लेप्टोस्पाइरोसिस संक्रमित पशु के पेशाब से फैलती है। स्क्रब टायफस बैक्टीरिया से फैलता है। इन बीमारियों में बुखार शरीर में अकड़न, सिर दर्द आदि लक्षण होते हैं।
अधिकतर मरीजों में ये आ रहे लक्षण
- सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में सूजन, थकान, जी मिचलाना
बचाव के लिए यह जरूर करें
- तरल और सुपाच्य खाद्य पदार्थ अधिक खाएं। शरीर को पर्याप्त आराम दें
- ऐसे कपड़े पहनें, जिसमें हाथ और पैर पूरी तरह ढंके हों
- घर के आसपास पानी न जमा होने दें, मच्छरदानी का प्रयोग करें
- अधिक प्रभावित क्षेत्रों और लोगों के पास जाने से बचें
- योग्य चिकित्सक से ही उपचार कराकर दवाएं लें