{"_id":"599a80d74f1c1bda448b4b2a","slug":"chief-minister-yogi-reached-saharanpur-meeting-with-party-office-bearers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी सहारनपुर पहुंचे, पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी सहारनपुर पहुंचे, पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
Updated Mon, 21 Aug 2017 02:05 PM IST
विज्ञापन
पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेते सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार सुबह सहारनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस लाइन में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। सहारनपुर कार्यक्रम के स्वागत में उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं को पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस बीच सीएम योगी मुजफ्फरनगर नहीं जाएंगे। शनिवार शाम खतौली में हुए भयानक हादसे के बाद कई मंत्रियों ने मुजफ्फरनगर का दौरा किया। लोगों को उम्मीद थी कि सोमवार को जब सीएम योगी सहारनपुर आएंगे तो मुजफ्फरनगर का दौरा भी करेंगे। लेकिन सीएम योगी पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करके ही वापस लौट जाएंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी ने पार्टी के पदाधिकारी के साथ बैठक की और आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की। बता दें कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी बैठक में बातें की गई। खतौली में शनिवार शाम को कलिंग उत्कल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। जिसमें करीब 23 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। यह बड़ा रेल हादसा था जिसे देख लोगों की रुह कांप उठी थी। लोगों का मानना था कि सीएम योगी सहारनपुर आएंगे तो मुजफ्फरनगर का दौरा भी जरूर करेंगे।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/