फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chief Minister Yogi angry over deteriorating situation in Meerut

मेरठ के बिगड़े हालात पर मुख्यमंत्री नाराज, अधिकारियों की मुस्तैदी की खुली पोल

Mon, 11 May 2020 01:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 11 May 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi angry over deteriorating situation in Meerut
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मेरठ के लगातार बिगड़ते जा रहे हालात पर मुख्यमंत्री ने खासी नाराजगी जतायी है। वहीं, कोरोना काल में भी अधिकारी कितना सतर्क और अनुशासन में रहकर कार्य कर रहे है, उसकी पोल भी खुल गयी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले एक महीने में मेरठ की कई बार समीक्षा खुद की है। रविवार को भी उन्होंने प्रदेश के तीन जिलों मेरठ, आगरा और कानपुर की समीक्षा टीम-11 के साथ की। उन्होंने इन जिलों में टीम गठित करते हुए सख्त निर्देश दिए।

विज्ञापन


 मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी और अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी को सुबह और शाम मेरठ की रिपोर्ट पर चर्चा करने के निर्देश दिए। वहीं, मेरठ के लिए उन्होंने प्रमुख सचिव सिंचाई टी. वेंकटेश और आईजी पीटीएस मेरठ लक्ष्मी सिंह को तैनात किया है। इसके अलावा चिकित्सा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। वही, इन अधिकारियों को जल्द जिले में पहुंचने के निर्देश दिए गए है। जिससे मेरठ में स्थिति कंट्रोल की जा सके और लोगों में भय का माहौल कम हो सके। प्रमुख सचिव टी. वेंकटेश आज सुबह लखनऊ से राजकीय वायुयान से मेरठ पहुंचेंगे।  
विज्ञापन


सड़क पर कोई निकला तो होगा चालान 
मुख्यमंत्री ने समीक्षा में साफ निर्देश दिए हैं कि मेरठ में बेवजह घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, धारा 188 में कार्रवाई कर चालान अमल में लाए जाएं। उन्होंने नाराजगी जताई कि मेरठ में लॉकडाउन का पालन सही तरीके से नही हो पा रहा है। इसके लिए ही उन्होंने आईपीएस स्तर की सीनियर अधिकारी को तैनात कर दिया है जिससे लोगों के खिलाफ सख्ती से पेश आया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी फेल, शासन सख्त 
पिछले एक महीने में यह चौथा मौका है, जब मुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर मेरठ की समीक्षा की है। इसके बाद भी पुलिस-प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। पिछले दिनों प्रदेश के आठ जिलों को विशेष तौर पर निगरानी के लिए रखा गया था। लेकिन उसके बाद भी अधिकारियों ने सख्ती नहीं की थी। जिससे यहां रोजाना कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed