फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chief Minister Yogi Adityanath interacted with the worker of Meerut and one thousand rupees will come in the account of the workers

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के श्रमिक से किया संवाद, श्रमिकों के खाते में भेजे गए एक-एक हजार रुपये

Wed, 09 Jun 2021 01:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 09 Jun 2021 01:53 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज मेरठ के एक श्रमिक से संवाद किया है। सीएम ने श्रमिक से उनके काम के बारे में पूछा और फिर ये खास बात कही।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath interacted with the worker of Meerut and one thousand rupees will come in the account of the workers
कुलदीप कुमार को प्रमाण पत्र देते सांसद राजेन्द्र अग्रवाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

आपदा राहत सहायता योजना के अंतर्गत आज मेरठ जिले के 94 हजार से अधिक श्रमिकों के खातों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में एक-एक हजार की राशि भेजी गई। वहीं, अन्य श्रमिकों के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की गई। इसके लिए पोर्टल को लांच किया गया है। मेरठ में शताब्दीनगर स्थित एनसीआरटीसी के कास्टिंग यार्ड स्थल पर लाइव प्रसारण किया गया। इसका आयोजन श्रम विभाग की ओर से आयोजित किया गया है।

विज्ञापन


मेरठ के श्रमिक कुलदीप कुमार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवाद किया। कुलदीप ने संवाद की शुरुआत में मुख्यमंत्री को चरण स्पर्श कहकर बात शुरू की। मुख्यमंत्री ने पूछा कि आप कहा काम करते हो। इसके जवाब में कुलदीप ने बताया कि मैं रैपिड रेल के निर्माण में कार्य कर रहा हूं। इस पर मुख्यमंत्री ने प्रशंसा करते हुए कहा बहुत सुंदर। सीएम योगी ने पूछा कि आपने पंजीकरण कब कराया था। उसने बताया कि मैंने वर्ष 2019 में पंजीकरण कराया था। वहीं, कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे अन्य श्रमिकों को भी अधिक से अधिक पंजीकरण कराने के लिए कहा गया। 
विज्ञापन


इस मौके पर अन्य श्रमिकों को भी योजना के प्रमाण पत्र दिए गए। इस कार्यक्रम में सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल, विधायक सोमेंद्र तोमर, जिलाधिकारी के. बालाजी, एनसीआरटीसी के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज त्यागी, उप श्रमायुक्त दीप्तिमान भट्ट और सहायक श्रमायुक्त सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed