फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chief Minister will now lay the foundation stone of the embankment on February 3

मुख्यमंत्री अब तीन फरवरी को करेंगे तटबंध का शिलान्यास

Mon, 01 Feb 2021 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will now lay the foundation stone of the embankment on February 3
मुख्यमंत्री अब तीन फरवरी को करेंगे तटबंध का शिलान्यास
विज्ञापन

हस्तिनापुर। खादर क्षेत्र के लोगों को बाढ़ से राहत देने के लिए हंसापुर परसापुर गांव के समीप कटाव निरोधक तटबंध का शिलान्यास तीन फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंग,े जिसकी तैयारियों में जिले के प्रशासनिक अधिकारी जुट गए हैं।

क्षेत्रीय विधायक दिनेश खटीक के प्रयासों से फतेहपुर प्रेम गांव के समीप 10 करोड़ की लागत से करीब एक किमी तक कटाव निरोधक तटबंध का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। आगे के क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए योगी सरकार ने क्षेत्र के हंसापुर परसापुर से सिर्जोपुर की ओर लगभग एक किमी कटाव निरोधक तटबंध के लिए लगभग नौ करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास एक फरवरी को होना था, किन्हीं कारणों से यह कार्यक्रम रद्द हो गया है। अब तीन फरवरी को इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से ऑनलाइन करेंगे। यह दोनों परियोजनाएं पूर्ण होते ही खादर क्षेत्र में बाढ़ का खतरा कम हो जाएगा और हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद होने से बच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed