फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chief Minister Trivendra Singh Rawat said that by 2025 the dream of martyrs will come true

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया... कब और कैसे होगा शहीदों का सपना साकार

Tue, 02 Oct 2018 07:56 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 02 Oct 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Trivendra Singh Rawat said that by 2025 the dream of martyrs will come true
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वर्ष 2025 तक शहीदों का सपना साकार हो जाएगा। उत्तराखंड के शहीदों ने जिस तरह के राज्य की कल्पना कर कुर्बानी दी थी, उसी तरह का राज्य हम दे देंगे। राज्य का हर गांव बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास की सुविधा से युक्त होगा। युवाओं को हुनरमंद बना रहे हैं, प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देकर बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगे।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुजफ्फरनगर स्थित रामपुर तिराहे पर बने शहीद स्मारक पर उत्तराखंड के शहीदों का भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उत्तराखंड संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित समारोह में सीएम रावत ने सर्वप्रथम महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि दी। उन्होंने कहा कि जिस दिन रामपुर तिराहे की घटना हुई, उसी दिन यह तय हो गया था कि अब उत्तराखंड राज्य का निर्माण कोई नहीं रोक सकता। दिल्ली जा रहे शांति प्रिय आंदोलनकारियों पर अत्याचार हुआ। जो लोग कर्फ्यू, लाठी के बारे में कुछ नहीं जानते थे, उन पर अचानक हमला कर दिया गया। उत्तराखंड राज्य आंदोलन की लड़ाई में 28 आंदोलनकारी शहीद हुए हैं, इनमें रामपुर तिराहा के साथ खटीमा, मसूरी, श्रीयंत्र टापू कांड भी शामिल है। उत्तराखंड के शहीदों ने जो सपना सोचा था वो अभी पूरा नहीं हुआ है। वो जिस तरह के राज्य की कल्पना करते थे, हम उसी को साकार करने में लगे हैं। वर्ष 2025 तक शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बना देंगे। हर गांव में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, आवास की सुविधा होगी। राज्य बदला हुआ नजर आएगा। प्रदेश में पहले मात्र 50 प्रतिशत चिकित्सक थे, अब 75 प्रतिशत हो गए हैं, जल्द ही शत प्रतिशत कर देंगे। डिग्री कॉलेजों में 93 प्रतिशत शिक्षक है, जल्द ही सौ प्रतिशत होंगे। 25 आईटीआई है, इन्हें इतनी सशक्त बनाना चाहते हैं कि हमारा युवा हुनरमंद होकर यहां से निकले। सिंगापुर की तर्ज पर आईटीआई को विकसित किया जा रहा है। प्रदेश में ग्रोथ सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। पर्वतीय फल-फूलों से जूस निकालकर बेचा जाएगा। रेडीमेड गारमेंट तैयार करेंगे। एलईडी ग्राम लाइट का निर्माण किया जाएगा। ग्रोथ सेंटर के माध्यम से युवाओं को अपने बल पर खड़ा किया जाएगा। हमारी 600 किमी की सीमा विदेश से सटी है। सामरिक रूप से भी राज्य महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन

Chief Minister Trivendra Singh Rawat said that by 2025 the dream of martyrs will come true
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला

सीएम ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना को प्रदेश में अटल उत्तराखंड आयुष्मान योजना का नाम दिया गया है। देश के दस करोड़ परिवार और 50 करोड़ लोग योजना में शामिल किए गए हैं, हमने प्रदेश के सभी ढाई लाख परिवारों को इस योजना में शामिल कर लिया है। योजना से अब कोई अलग नहीं है। पांच लाख तक का सबका इलाज फ्री होगा। उत्तराखंड को भ्रष्टाचार के दीमक से मुक्त करने के लिए लड़ाई चल रही है।

कार्यक्रम में यतींद्रानंद गिरि, हरिद्वार ग्रामीण विधायक यतीश्वरानंद, खानपुर विधायक प्रणव चैंपियन, झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर, देहरादून से विधायक खजान सिंह, पुरकाजी के भाजपा विधायक प्रमोद ऊंटवाल, उत्तराखंड भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष श्याम वीर सैनी, मुजफ्फरनगर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी, पंडित महावीर शर्मा, वीरपाल निर्वाल, अशोक कंसल, डीएम राजीव शर्मा, एसएसपी सुधीर सिंह आदि मौजूद रहे।  

उत्तराखंड में हो रहा 77 हजार करोड़ का निवेश 
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सात-आठ अक्तूबर में देहरादून में उद्योग समिट होने जा रही है। इस समिट के लिए 1700 कंपनी रजिस्ट्रेशन करा चुकी है। हम 40 हजार करोड़ के निवेश का अनुमान लगा रहे थे। अभी तक 77 हजार करोड़ के निवेश की अनुमति मिल चुकी है। उद्योगों को हम देश में सबसे सस्ती बिजली मुहैया करा रहे हैं। इसके लिए दस नीतियां बनाई गई है। हमारा यह पूरा प्रयास है कि प्रदेश के युवाओं को बड़ स्तर पर रोजगार उपलब्ध हो।  

चीड़ के पत्तों को खरीदेगी सरकार 
सीएम रावत ने कहा कि हम चीड़ की पत्तियों से अब तारपीन का तेल, डीजल, तारकोल और बिजली बनाने का काम करेंगे। प्रदेश के 50 हजार लोगों को इसमें रोजगार दिया जाएगा। इन पत्तियों के कारण पहाड़ में हर बार गर्मियों में आगजनी होती है, अब इस आग से भी बचा जा सकेगा। पशु-पक्षी और मानव की हानि नहीं होगी। वनाग्नि नहीं होने से पर्यटन भी बढे़गा। चीड़ के पत्ते आम जनता से चार रुपये किलो खरीदे जाएंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed