फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chief Minister's office sought report in the case of construction of helipad in Darul Uloom

दारुल उलूम में हेलीपैड निर्माण के मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय ने मांगी रिपोर्ट

Thu, 01 Aug 2019 01:06 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 01 Aug 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's office sought report in the case of construction of helipad in Darul Uloom
दारुल उलूम देवबंद

इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम में निर्माणाधीन लाइब्रेरी की छत पर हेलीपैड बनाए जाने की शिकायत का मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लिया है। सीएम कार्यालय ने इस मामले में मंडलायुक्त सहारनपुर को एक सप्ताह के भीतर जांच कराकर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


इस संबंध में बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक विकास त्यागी ने 23 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम की निर्माणाधीन लाइब्रेरी की छत पर बिना अनुमति के हेलीपैड बनाया जा रहा है, जो सुरक्षा मानकों के विपरीत है। 
विज्ञापन


उन्होंने देवबंद को विनियमित क्षेत्र बताते हुए कहा था कि यहां हेलीपैड का निर्माण कराया जाना सुरक्षा की दृष्टि से सही नहीं है। उन्होंने शासन स्तर पर हेलीपैड के निर्माण की जांच, विशाल पुस्तकालय का निर्माण रुकवाए जाने, स्थानीय प्रशासन की भूमिका को भी संदिग्ध बताते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष कार्याधिकारी आर.एन. सिंह ने मंडलायुक्त सहारनपुर से पूरे प्रकरण पर एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब की है। इस मामले में दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी पूर्व में ही प्रशासन को अवगत करा चुके हैं कि लाइब्रेरी की छत पर हेलीपैड का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। न ही इसकी कोई योजना बनाई गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed