फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chief Minister Manohar Lal Khattar visits the Eastern Peripheral Expressway

मुख्यमंत्री ने कार में सवार होकर किया एक्सप्रेस-वे का भ्रमण, PM मोदी 27 को करेंगे उद्घाटन

Fri, 25 May 2018 01:45 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Updated Fri, 25 May 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Manohar Lal Khattar visits the  Eastern Peripheral Expressway
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का कार में सवार होकर भ्रमण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 मई को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शुक्रवार को बागपत के दौरे पर आ रहे हैं। जहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि इससे पहले गुरुवार को सीएम योगी ने शामली और बिजनौर में अलग- अलग दो सभाओं को संबोधित किया था।

विज्ञापन


बता दें कि बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे। एनएचएआई कार्यक्रम की तैयारी में जुटा है। एक्सप्रेस-वे पर राष्ट्रभक्ति की बयार बह रही है। सभास्थल के पास एक्सप्रेस-वे पर तिरंगे ही तिरंगे नजर आने लगे हैं। दिनभर लोगों की आवाजाही रही। एक्सप्रेस-वे पर अलग तरह का नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन


पढ़ें : PM मोदी 27 को करेंगे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, एक नजर में देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


खेकड़ा स्टेडियम के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ करीब एक किमी के हिस्से में तिरंगे लगाए गए हैं। जहां तिरंगे लहरा रहे हैं, इसके निकट ही पीएम नरेंद्र मोदी जनता को संबोधित करेंगे और यहीं से रोड शो करते प्रधानमंत्री गुजरेंगे। हालांकि तिरंगे किसने लगाए, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन जैसे ही यहां पर तिरंगे लगाए तो चालकों ने अपने-अपने वाहन रोककर फोटो कराए। युवाओं के बीच जोश देखने को मिला। इसके बाद एक्सप्रेस-वे पर सोनीपत के निकट राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत होर्डिंग लगाए हैं। इससे एक्सप्रेस-वे पर देशभक्ति की बयार बहने लगी हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed