फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chief Minister launches Sports University's uniform, logo and flag

Meerut News: मुख्यमंत्री ने लॉन्च किए खेल विश्वविद्यालय के परिधान, प्रतीक चिह्न और फ्लैग

Fri, 23 Jan 2026 03:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister launches Sports University's uniform, logo and flag
मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का परिधान, प्रतीक चिन्ह व फ्लैग लॉन्च करते मुख्यमंत्री योगी आदि
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सत्र शुरू होने से पहले स्थायी स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के परिधान, प्रतीक चिह्न और फ्लैग का भी अनावरण किया।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक के दौरान खेल विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने मुख्यमंत्री के समक्ष विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रस्तावित शैक्षणिक संरचना, डिग्री, पाठ्यक्रम, बजट और आठ महीने की उपलब्धियों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने शैक्षणिक, गैर-शैक्षणिक और प्रशासनिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि विश्वविद्यालय का लोकार्पण समय पर हो सके। उन्होंने सत्र शुरू होने से पहले शिक्षकों और अन्य आवश्यक स्टाफ की स्थायी नियुक्ति पर जोर दिया और इसमें आने वाली बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कुलपति से अपने अनुभवों का उपयोग विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक, ऊर्जा राज्यमंत्री डाॅ. सोमेंद्र तोमर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, बागपत सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान, विधायक गुलाम मौहम्मद, पूर्व विधायक संगीत सोम, पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई, सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग सुहास एल. वाई, कुलपति दीप अहलावत, रवि भारत चिकारा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed