{"_id":"69d65f7eee3377e5830ff0d4","slug":"chief-minister-honors-four-scientists-from-agricultural-university-meerut-news-c-76-1-smrt1039-107720-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कृषि विवि के चार वैज्ञानिकों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कृषि विवि के चार वैज्ञानिकों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
विज्ञापन
मोदीपुरम - लखनऊ में मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. लोकेश गंगवार
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम (मेरठ)। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के चार वैज्ञानिकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित कृषि विज्ञान कांग्रेस के दौरान सम्मानित किया। यह सम्मेलन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत राष्ट्रीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में आठ से 10 अप्रैल तक किया जा रहा है।
सम्मानित होने वालों में बागवानी विभाग के प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश को वर्ष 2025-26 के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। इस सम्मान के तहत उन्हें 51 हजार रुपये की नकद राशि भी दी गई। वहीं, जीपीबी विभाग के प्रोफेसर एवं आईक्यूएसी निदेशक डॉ. एलके गंगवार को विशिष्ट वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ 21 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई।
जैव प्रौद्योगिकी विभाग की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. वैशाली को भी फसल सुधार में कृषि जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में योगदान के लिए विशिष्ट वैज्ञानिक पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अलावा पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय की सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रमिला को युवा वैज्ञानिक पुरस्कार (पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन) से सम्मानित किया गया। इसके तहत 11 हजार रुपये की राशि भी प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रदेश के कृषि, शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मौजूद रहे। विवि के कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने सभी वैज्ञानिकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है और इससे शोध कार्यों को नई दिशा मिलेगी।