फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chief Engineer congratulated for uninterrupted power supply

उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान करें : मुनीश

Thu, 23 Oct 2025 02:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 23 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Chief Engineer congratulated for uninterrupted power supply
मेरठ। शहर में मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम मुनीश चोपड़ा के निर्देशन में दीपावली पर निर्बाध और सुचारू बिजली आपूर्ति की गई। इसके लिए अतिरिक्त गैंग, ट्रॉली ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था की गई थी। मुख्य अभियंता ने निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली अफसरों और कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान कराने की बात कही। बुधवार को भी मुख्य अभियंता मुनीश चोपड़ा और अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद ने कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रखा। बिजली अफसरों ने शहर में कई उपकेंद्रों का औचक निरीक्षण भी किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता प्रशांत सोनी, धर्मवीर सिंह और विपिन कुमार सिंह भी अलर्ट रहे। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए नियंत्रण कक्ष के जरिए निगरानी रखी। साथ ही उपभोक्ताओं के सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। निदेशक तकनीकी पीवीवीएनएल एनके मिश्रा ने बताया कि उपभोक्ताओं से प्राप्त कुछ मामूली शिकायतों का भी शीघ्र निस्तारण किया गया। मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम मुनीश चोपड़ा ने भी बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed