फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chhath Puja concludes with offerings to the rising sun.

Meerut News: उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर किया छठ पूजा का समापन

Tue, 28 Oct 2025 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
Chhath Puja concludes with offerings to the rising sun.
गगोल तीर्थ में छठ पूजन में सूरज को अर्द्ध देती  महिलाएं....अमर  उजाला।
गगोल तीर्थ सरोवर पर उमड़े श्रद्धालु, गूंजे छठ मैया के गीत, बच्चों ने की आतिशबाजी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। छठ पूजा के चौथे दिन सुबह पसर में चार बजे गगोल तीर्थ के सरोवर पर श्रद्धालुओं की भीड़ थी। घर का मुखिया डाला में मौसमी फल, ठकेआ, लडुआ आदि पूजा सामग्री लेकर सरोवर पर पहुंच रहे थे। छठ मैया के गीतों से माहौल भक्तिमय बना था। जलाशयों पर पहुंचकर अपने निश्चित स्थान पर विधि विधान से पूजन आरंभ किया गया। सबको सूर्य देव के आगमन का इंतजार था। जैसे ही सूर्य की पहली किरण नजर आई पूरा माहौल उत्साह और उमंग से भर गया। महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन किया और परिवार की खुशहाली के लिए मांग कामना की। बच्चों ने आतिशबाजी भी की। इसी के साथ छठ पूजा का समापन हो गया।
गगोल तीर्थ में शहर का सबसे बड़ा आयोजन हुआ। हजारों की संख्या में व्रती महिलाओं ने सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। दूर दराज से आए परिवार रात भर गगोल तीर्थ पर रुके और भजन कीर्तन किया। माधवपुरम निवासी रिंकु देवी, निर्मला सिंह, एयरपोर्ट एंक्लेव निवासी ज्योति झा, आभा झा, ब्रज विहार कॉलोनी रेखा पाठक, प्रियंका झा, मंजू देवी, रजनी, नई बस्ती निवासी विनीता, पूनम, मालती, बनवारी वाटिका निवासी विभा साहू, माधवपुरम निवासी प्रमिला ने गगोल तीर्थ पर परिवार के साथ पूजन किया। दिल्ली रोड रामलीला ग्राउंड में व्रती शोभा, निधि, आकांक्षा, सोनिया, पिंकी आदि ने सामूहिक पूजन किया।
विज्ञापन

सुहाग की रक्षा के लिए की प्रार्थना
जेलचुंगी रामलीला ग्राउंड में विधि विधान से छठ पर्व का समापन हुआ। क्षेत्र के लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। पंडित अनिल शास्त्री ने विधि विधान पूजन कराया। व्रती महिलाओं ने अपने सुहाग की रक्षा और लंबी उम्र की छठ मैया से प्रार्थना की। बच्चे ग्राउंड में आतिशबाजी कर रहे थे। इस अवसर पर घनश्याम, श्रवण, दिनेश, जीवन, लक्ष्मण, राजू गोस्वामी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तक्षशिला कॉलोनी में सामूहिक पूजन
तक्षशिला कॉलोनी निवासी पुष्पा ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूर्ण किया। पति बलराम कुमार, बेटा निशित और बेटी श्रेया ने पूजन में सहयोग किया। पुष्पा ने बताया कि छठ पर किसी विवाह आयोजन की तरह मनाया जाता है। मोहल्ले के 40 से 50 परिवारों को घर आमंत्रित कर प्रसाद वितरण होता है। गंगानगर में व्रती रिंकी, आरकेपुरम में ममता, गुप्ता कॉलोनी में अंजू के यहां भी सामूहिक आयोजन हुआ।

- पूर्वांचल समिति ने किया व्रत पारण
कासमपुर में पूर्वांचल समिति द्वारा चार दिवसीय छठ पूजा का समापन हुआ। सूर्योदय पूर्व सैकड़ों महिलाएं कृत्रिम जलाशय में खड़ी हो गई। महिलाओं ने छठी मैया के गीत गाए। सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान डीके सिंह, मुन्ना लाल पांडेय, डीके सिंह, विपिन कुमार, ओमप्रकाश, राजू, रंजन आदि रहे।

गगोल तीर्थ में छठ पूजन में सूरज को अर्द्ध देती  महिलाएं....अमर  उजाला।

गगोल तीर्थ में छठ पूजन में सूरज को अर्द्ध देती  महिलाएं....अमर  उजाला।

गगोल तीर्थ में छठ पूजन में सूरज को अर्द्ध देती  महिलाएं....अमर  उजाला।

गगोल तीर्थ में छठ पूजन में सूरज को अर्द्ध देती  महिलाएं....अमर  उजाला।

गगोल तीर्थ में छठ पूजन में सूरज को अर्द्ध देती  महिलाएं....अमर  उजाला।

गगोल तीर्थ में छठ पूजन में सूरज को अर्द्ध देती  महिलाएं....अमर  उजाला।

गगोल तीर्थ में छठ पूजन में सूरज को अर्द्ध देती  महिलाएं....अमर  उजाला।

गगोल तीर्थ में छठ पूजन में सूरज को अर्द्ध देती  महिलाएं....अमर  उजाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed